व्यवसायी को फोन कर धमकी देने के आरोप में युवक हुआ गिरफ्तार

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 26 Jul 2025 1:03 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने एक व्यवसायी को फोन कर धमकी देने के आरोप में बैरकपुर से एक युवक की गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने एक व्यवसायी को फोन कर धमकी देने के आरोप में बैरकपुर से एक युवक की गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अनीश झा बताया गया है. पुलिस के मुताबिक व्यवसायी का नाम अनिर्बान दास है. वह बैरकपुर का मशहूर दी वापी रेस्टोरेंट का मालिक है. आरोप है कि आरोपी ने फोन कर रंगदारी देने की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. गुरुवार की रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को बैरकपुर कोर्ट में पेश कर सात दिनों की पुलिस हिरासत की अर्जी दी, लेकिन कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

वहीं अदालत से निकलते समय आरोपी ने दावा किया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola