शराब दुकान बंद करने की मांग पर महिलाओं का प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 1:02 AM

विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर सड़क जाम खत्म कराया.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सबंग थाना अंतर्गत मसग्राम में एक तृणमूल नेता की सरकारी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर इलाके की महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर सड़क जाम खत्म कराया. बता दें कि शुक्रवार को ही शराब दुकान का उद्घाटन हुआ था. शनिवार को इलाके की महिलाओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना है कि इलाके में स्कूल है. यहां शराब दुकान खुलने से इलाके का माहौल खराब होगा. वहीं, दुकान मालिक का कहना है कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए ही दुकान खोली गयी है. इलाके के कुछ शरारती लोगों ने महिलाओं को भड़का दुकान बंद करने की साजिश रची है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola