बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव

Published by :Mithilesh Jha
Published at :07 May 2026 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election Violence 2026 Suvendu Adhikari PA Chandra Nath Shot Dead West Bengal Crime News

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की कार के शीशे की हालत. इनसेट में चंद्रनाथ रथ.

West Bengal Election Violence 2026: बंगाल चुनाव 2026 के बाद हिंसा का दौर जारी है. मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गयी. हावड़ा में बमबाजी और कमरहट्टी में भाजपा कार्यकर्ता के घर हमले की पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

West Bengal Election Violence 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों से रूह कंपा देने वाली हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. कहीं गोलियों की गूंज है, तो कहीं बमों के धमाके. सबसे सनसनीखेज वारदात मध्यमग्राम में हुई, जहां भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की सरेआम हत्या कर दी गयी. उन्हें वीवी सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बंगाल में उड़ रही कानून की धज्जियां

हावड़ा जिले के उलुबेड़िया में बमबाजी और कमरहट्टी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता के घर पर 50 गुंडों के हमले ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं. ऐसा लग रहा है जैसे पूरे राज्य में चुनावी रंजिश का ‘खूनी खेल’ शुरू हो गया है.

1. मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भून डाला

बुधवार रात करीब 11:15 बजे मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं. उनके सीने में 3 गोलियां लगीं थीं. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. चंद्रनाथ के ड्राईवर भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में खूनी खेल : शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर गंभीर

2. हावड़ा में बमबाजी और हत्या, 45 उपद्रवी गिरफ्तार

हावड़ा का उलुबेड़िया इलाका बुधवार को रणक्षेत्र बन गया. बीरशिवपुर इलाके में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद दो गुटों में जमकर बम चले. दहशत के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे और बाजार बंद हो गये. इस दौरान 5 राहगीर घायल हुए. उदयनारायणपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर है, जबकि श्यामपुर में एक टीएमसी नेता के घर लूटपाट की गयी. इस सिलसिले में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूर्व मंत्री पुलक राय ने आरोप लगाया कि आमता में टीएमसी दफ्तर को जबरन भगवा रंग में रंगा गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. कमरहट्टी में सीसीटीवी में कैद हुआ 50 गुंडों का तांडव

उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी में भाजपा कार्यकर्ता गोविंद झा के घर पर खौफनाक हमला हुआ. लाठी, डंडे और रॉड लेकर पहुंचे करीब 50 बदमाशों ने गोविंद झा के घर के दरवाजे तोड़ दिये और घर में घुसकर परिवार की पिटाई की. पीड़ित ने तृणमूल समर्थित गुंडों पर आरोप लगाया है. यहां से टीएमसी के मदन मित्रा ने जीत हासिल की है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें हमलावर तांडव मचाते दिख रहे हैं. पीड़ित परिवार अभी भी गहरे सदमे में है.

इसे भी पढ़ें : संदेशखाली में खूनी खेल, पुलिस और जवानों पर फायरिंग, थाना प्रभारी समेत 5 जख्मी, भारी मात्रा में बम-बारूद बरामद

4. आसनसोल-बर्धमान में खून-खराबा और लूटपाट के आरोप

आसनसोल और पूरे पश्चिम बर्धमान जिले में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. चुनाव के बाद हिंसा के गंभीर आरोपों के साथ तृणमूल कांग्रेस का एक हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार से मिला. जिलाध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती और पूर्व मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने जिले में ‘जंगलराज’ का आरोप लगाते हुए पुलिस को दंगाइयों की लिस्ट और सबूत सौंपे. टीएमसी का दावा है कि उनके कार्यकर्ताओं को न केवल मारा-पीटा जा रहा है, बल्कि सरकारी संस्थानों और पार्टी कार्यालयों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है. घरों में घुसकर महिलाओं से दुर्व्यवहार हो रहा है.

5. बशीरहाट में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी

उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गयी. गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता रोहित राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वालों ने उस पर हमला किया. वह सभी हमलावरों को पहचानता है. गोली संभवत: उसके पेट में लगी है. उसने अस्पताल में मीडियाकर्मियों को बताया कि वह पार्टी का झंडा लगा रहा था. इसी दौरान टीएमसी के गुंडे आये और उस पर फायरिंग कर दी.

West Bengal Election Violence 2026: प्रशासन के दावे और जमीनी हकीकत

एक तरफ पुलिस आयुक्त और प्रशासन शांति की अपील कर रहा है, तो दूसरी तरफ सड़कों पर सरेआम कत्ल और बमबाजी हो रही है. भाजपा ने इन घटनाओं को ‘लोकतंत्र का अंत’ बताया है, जबकि टीएमसी इसे भाजपा की अंदरूनी कलह या स्थानीय विवाद बता रही है. 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले बंगाल के ‘रक्तचरित्र’ वाली यह तस्वीर लोगों को डरा रही है.

इसे भी पढ़ें

इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC

कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन

कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं

बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola