Exit Poll: कांग्रेस को पांच गुना सीटों का फायदा, बंगाल में बनेगी तीसरी ताकत

Published by :Ashish Jha
Published at :30 Apr 2026 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Exit Poll: कांग्रेस को पांच गुना सीटों का फायदा, बंगाल में बनेगी तीसरी ताकत

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

West Bengal Exit Poll : बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को फायदा होते दिखाई दे रहा है. हालांकि, मुख्य लड़ाई तृणमूल और भाजपा के बीच ही है, लेकिन कांग्रेस बंगाल में वाममोर्चा के मुकाबले तीसरी ताकत के रूप में उभर रही है.

विज्ञापन

West Bengal Exit Poll : कोलकाता. पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के एग्जिट पोल के भी नतीजे सामने आ चुके हैं. हालांकि, मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस और नरेंद्र मोदी के भाजपा के बीच ही है, लेकिन इस बीच पोल डायरी के एक सर्वे में राहुल गांधी की कांग्रेस को बड़ा फायदा होता दिखाई दे रहा है. पोल डायरी के ताजा सर्वे के मुताबिक बंगाल में कांग्रेस 3 से 5 सीटों पर जीत हासिल करते हुए नजर आ रही है. यह आंकड़ा बंगाल में वाममोर्चा के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति को बेहतर बता रही है.

पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन

पोल डायरी के सर्वे में कांग्रेस को 5 गुना सीटों का फायदा होते दिखाई दे रहा है. 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 1 भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी. TMC ने 213 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी. बीजेपी 71 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. हालांकि, इस बार बीजेपी के आंकड़े सुधरते हुए नजर आ रहे हैं. पिछली बार की तरह ही इस बार वाममोर्चा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. कांग्रेस और वाममोर्चा दोनों ही दलों में बंगाल पर लंबे समय तक राज किया है. ऐसे में राहुल गांधी की कांग्रेस का मजबूत होना बंगाल में कांग्रेस के भविष्य को सुरक्षित करता है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में दो चरण में हुए विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो स्वतंत्रता के बाद से सबसे अधिक है. शाम 7.45 बजे तक, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत 91.66 रहा. 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के चुनावों में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था. आयोग ने कहा- दोनों चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है. पश्चिम बंगाल में 6.81 करोड़ मतदाता हैं. इससे पहले, राज्य में सबसे अधिक मतदान 2011 के विधानसभा चुनावों में 84.72 प्रतिशत दर्ज किया गया था. इस चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में थोड़ी अधिक रही.

Also Read: बंगाल की नयी छवि, बिना हिंसा के हुए रिकार्ड मतदान, सच साबित हुआ ज्ञानेश कुमार का दावा

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola