बंगाल चुनाव का फेज-2 होगा बेहद खास, जानें 3.21 करोड़ वोटर वाले इस चरण की हर छोटी-बड़ी डिटेल

Published by :Mithilesh Jha
Published at :27 Apr 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2026 Phase 2 Facts

West Bengal Election 2026 Phase 2 Facts: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 3.21 करोड़ मतदाता 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. भांगड़ में सबसे अधिक और गोघाट में सबसे कम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जानें आयोग की तैयारी और वोटर प्रोफाइल.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 2 Facts: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का रण सज चुका है. 29 अप्रैल को होने वाले इस मतदान के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस चरण में न केवल भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, बल्कि कई दिलचस्प आंकड़े भी सामने आये हैं.

भांगड़ में सबसे अधिक और गोघाट में सबसे कम प्रत्याशी

दक्षिण 24 परगना का भांगड़ निर्वाचन क्षेत्र इस बार सबसे चर्चित है, जहां सबसे अधिक 19 उम्मीदवार मैदान में हैं. हुगली जिले के गोघाट में सबसे कम 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा.

वोटरों का गणित : 3.21 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

  • कुल मतदाता : 3,21,73,837 मतदाता पंजीकृत हैं इस चरण में.
  • पुरुष मतदाता : 1,64,35,627 पुरुष मतदाता हैं इस चरण में.
  • महिला मतदाता : 1,57,37,418 महिला वोटर हैं इस चरण में
  • थर्ड जेंडर मतदाता : 792 थर्ड जेंडर के वोटर भी वोट करने के लिए हैं रजिस्टर्ड.
  • वोट में युवा शक्ति : 18-19 साल के 4,12,668 नये मतदाता पहली बार अपने वोट की ताकत दिखायेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का आंकड़ा

चुनाव आयोग ने समावेशी चुनाव के लिए 1,96,801 ऐसे मतदाता चिह्नित किये हैं, जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक है, जबकि 3,243 मतदाता 100 साल की उम्र पार कर चुके हैं. 57,783 दिव्यांग (PwD) वोटर भी इस महापर्व का हिस्सा बनेंगे.

इसे भी पढ़ें : दक्षिण कोलकाता में वोटर लिस्ट पर कैंची, ममता बनर्जी की भवानीपुर समेत 4 सीटों पर रोमांचक हुआ मुकाबला

West Bengal Election 2026 Phase 2 Facts: 1448 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में

  • कुल उम्मीदवार : 1448 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 1228 पुरुष और 220 महिला उम्मीदवार शामिल हैं.
  • हॉट सीट : दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ (Bhangar) विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं.
  • गोघाट में सीधा मुकाबला : हुगली जिले के गोघाट (Goghat) में सबसे कम यानी केवल 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : उत्तर 24 परगना की 33 सीटों पर 29 अप्रैल को महादंगल, 71 लाख से ज्यादा वोटर लिखेंगे बंगाल की किस्मत

सबसे बड़ा और सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र

  • क्षेत्रफल के हिसाब से कोलकाता का जोरासांकू (Jorasanko) सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है. इसका क्षेत्रफल महज 3.48 वर्ग किलोमीटर है.
  • नदिया जिले का कल्याणी (Kalyani) विधानसभा 135 वर्ग किलोमीटर के साथ सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है.
  • वोटर के हिसाब से भाटपाड़ा (Bhatpara) में सबसे कम 1,17,195 मतदाता हैं, जबकि हुगली के चुंचुड़ा (Chunchura) में सबसे अधिक 2,75,715 मतदाता हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

आयोग की तैयारी : 41,001 पोलिंग स्टेशन पर होगी वेबकास्टिंग

निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इलेक्शन कमीशन (Election Commission of India) इस बार तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है.

  • पिंक बूथ : महिलाओं के सम्मान में 8,845 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला कर्मियों द्वारा संचालित किये जायेंगे.
  • लाइव निगरानी : सभी 41,001 पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की जायेगी, ताकि हर गतिविधि पर नजर रहे.
  • EVM की तैनाती : चुनाव में 55,331 बैलेट यूनिट (BU), 55,162 कंट्रोल यूनिट (CU) और 59,463 VVPAT मशीनों का इस्तेमाल किया जायेगा.
  • बूथ का औसत भार : प्रति मतदान केंद्र पर औसतन 785 मतदाता वोट डालेंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

5 साल में 69 प्रतिशत बढ़ी फिरहाद हकीम की दौलत, सालाना कमाई में बंपर उछाल, देनदारी भी हुई डबल, पढ़ें पूरी डिटेल

बंगाल चुनाव में काले धन पर बड़ी चोट, अब तक 510 करोड़ से अधिक जब्त, देखें पूरी लिस्ट

बंगाल चुनाव के बीच बड़ी खबर, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार, जानें क्या है इसके मायने

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola