पटरियों पर चढ़ा पानी, हावड़ा सियालदह में ट्रेन सेवा बाधित

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 24 Sep 2025 12:18 AM

विज्ञापन

हावड़ा से खुलने वाली तीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी विलंब से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं.

विज्ञापन

कोलकाता / हावड़ा. भारी बारिश का सबसे अधिक असर पूर्व रेलवे के हावड़ा और सियालदह डिविजन पर पड़ा. हावड़ा स्टेशन के करीब कारशेड के पास रेल पटरी पर जल-जमाव होने से ट्रेन सेवा बुरी तरह प्रभावित रही. रेलवे पटरी के पॉइंट नंबर 122, 123, 108, 109, 94, 15, 106, 105, 89 मंगलवार सुबह 3.40 बजे से फेल हो गया, जिससे अप व डाउन में कई लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. हावड़ा से कई दूरगामी ट्रेनें विलंब से खुलीं और विलंब से हावड़ा स्टेशन पहुंचीं. हावड़ा से खुलने वाली तीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी विलंब से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं. मंगलवार रात आठ बजे हावड़ा स्टेशन पर ट्रेन सेवा सामान्य नहीं हुई है. वहीं, सियालदह दक्षिण शाखा में यार्ड के अंदर पानी जमने से अप व डाउन में ट्रेनों का आवागमन घंटों बाधित रहा. सियालदह से खुलने वाली कई दूरगामी ट्रेनों को रद्द किये जाने की खबर है. कोलकाता स्टेशन (चितपुर) से खुलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया. मंगलवार सुबह हावड़ा-मशाग्राम, हावड़ा-बंडेल, हावड़ा-हरिपाल, हावड़ा-तारकेश्वर मार्ग पर लोकल ट्रेनों को रद्द करने से दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

हावड़ा स्टेशन आने वाली लोकल ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया. टिकियापाड़ा कारशेड के पास लोकल ट्रेनों को घंटों रोके जाने पर यात्री हावड़ा स्टेशन पैदल जाते देखे गये. पॉइंट फेल होने की वजह से ट्रेनें घंटों कारशेड के पास खड़ी रहीं. पूर्व रेलवे से मिली विज्ञप्ति के अनुसार, हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, हावड़ा-रामपुरहाट गणदेवता एक्सप्रेस सहित हावड़ा से तीन ट्रेनों के निर्धारित समय में बदलाव किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola