ePaper

शराब तस्कर की मौत के बाद बवाल

Updated at : 20 Aug 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
शराब तस्कर की मौत के बाद बवाल

आबकारी विभाग का कहना है कि सोरेन शराब तस्कर था और अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से भागते समय गिरने से उसकी मौत हुई.

विज्ञापन

खड़गपुर. डेबरा थाना के कांकड़ा 9 नम्बर ग्राम पंचायत के अनंतबाड़ इलाके में डाक्टर सोरेन नामक एक शराब तस्कर की मौत हो गयी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग के कर्मियों की पिटाई से युवक की मौत हुई. वहीं, आबकारी विभाग का कहना है कि सोरेन शराब तस्कर था और अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से भागते समय गिरने से उसकी मौत हुई. आबकारी विभाग के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अभियान चलाया गया था. इस दौरान सोरेन मोटरसाइकिल से भागने लगा और गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कोलकाता स्थानांतरित किया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola