चापड़ा थाने में दो सिविक वॉलंटियर ने रचायी शादी

घटना नदिया जिले के चापड़ा थाना क्षेत्र की है.
कल्याणी.चापड़ा थाने के आइसी के प्रयास से दो सिविक वॉलंटियर्स की शादी संपन्न हुई. शादी समारोह नदिया जिले के चापड़ा पुलिस स्टेशन में आयोजित हुआ. घटना नदिया जिले के चापड़ा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार ममनी घोष की पहली शादी चापड़ा के राजीवपुर निवासी अर्जुन घोष से हुई थी. वह भी सिविक वॉलंटियर थे. इस दंपती का एक बेटा भी है. चार साल पहले कैंसर के कारण ममनी ने अपने पति को खो दिया. तब से वह अपने बेटे के साथ अकेले परिवार चला रही थी. अब ममनी की जिंदगी की नयी शुरुआत हुई है. कडुइगाची गांव के निवासी व सिविक वॉलंटियर रथिन हाल्दार ने ममनी से शादी की है. चापड़ा थाने के आइसी अनिंद्य मुखोपाध्याय ने ममनी और रथिन की शादी कराने की पहल की. उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया. शादी का आयोजन पुलिस स्टेशन में ही हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










