प्रशासनिक बैठक में नहीं पहुंचे तृणमूल के एक भी विधायक, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
प्रशासनिक बैठक में नहीं पहुंचे तृणमूल के एक भी विधायक, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

प्रशासनिक बैठक

Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री ने दुर्गापुर प्रवास के दौरान श्रीजानी हॉल में पाचं जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. पांच जिलों से तृणमूल के सात विधायकों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनमें से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari: दुर्गापुर. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से शुभेंदु अधिकारी सभी दलों को साथ लेकर चलने का संदेश दे रहे हैं. विधानसभा में खड़े होकर उन्होंने कहा कि भले ही पिछली सरकार ने विपक्ष के नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को बोलने का मौका देगी. शुभेंदु अधिकारी ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वे राज्य के विकास के लिए विपक्ष के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं. वे विभाजनकारी राजनीति में विश्वास नहीं रखते. इसलिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक में तृणमूल विधायकों (टीएमसी विधायकों) को भी आमंत्रित किया था. लेकिन, खबर है कि बैठक में एक भी विधायक उपस्थित नहीं हुए. मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताई. साथ ही उन्होंने तृणमूल की आलोचना करने से भी परहेज नहीं किया.

प्रशासनिक बैठक से अनुपस्थित रहे तृणमूल विधायक

मुख्यमंत्री ने श्रीजानी हॉल में पूर्वी बर्धमान, पश्चिमी बर्धमान, पुरुलिया, बांकुरा और बीरभूम जिलों के लिए एक प्रशासनिक बैठक की. इन पांचों जिलों से तृणमूल के सात विधायकों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया था. हालांकि, उनमें से कोई भी नहीं आया. इस संबंध में शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हमने तृणमूल के सात विधायकों को बुलाया था. मुरारई के विधायक ने मुझे संदेश भेजकर कहा था कि वो आ रहे हैं, लेकिन वो नहीं आये. तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने इस संबंध में कहा-यह पूरी तरह से पार्टी का निर्णय है. एक गुट कोलकाता विधानसभा में धरना देगा. दूसरा गुट अपने क्षेत्र या किसी अन्य क्षेत्र में पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर रहा था.

शुभेंदु ने ममता से मतभेद को स्पष्ट किया

इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल शासन के दौरान विपक्ष की स्थिति की याद दिला दी. पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा- पांच साल पहले ममता बनर्जी ने हमें फोन नहीं किया था. मौजूदा भाजपा मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन किया है. दूसरे शब्दों में, शुभेंदु ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा मुख्यमंत्री के बीच का अंतर स्पष्ट कर दिया. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या तृणमूल सिर्फ विकास के नाम पर नकारात्मक राजनीति करती है, या फिर दोनों साथ मिलकर काम नहीं कर सकते.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गा पूजा के बाद होगा निकाय चुनाव

निकाय चुनावों के संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैं दुर्गापुर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि संबंधित विभाग के मंत्री अग्निमित्र पॉल या राज्य सरकार दुर्गा पूजा या काली पूजा के बाद कभी भी चुनाव कराने के संबंध में राज्य चुनाव आयोग की सहायता करेंगे. पंचायत और नगरपालिका के बंद होने से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसी भी व्यक्ति या पार्टी को पंचायत कार्यालय पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है. इसलिए, हमने पंचायत सचिव को इस पूरे मामले को देखने के लिए कहा है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी का सीएम बनने के बाद पहला दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola