Suvendu Adhikari : ऐसा क्या हुआ कि केंद्र को बढ़ानी पड़ गई शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा

Published by : Shinki Singh Updated At : 09 Nov 2024 12:43 PM

विज्ञापन

Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया था.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया विभाग (आइबी) की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल के बाहर भी उन्हें सुरक्षा देने का फैसला लिया है. श्री अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है.

आइबी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला

अब बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों की यात्रा के दौरान भी उन्हें जेड श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी. बताते चलें कि बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने है. शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कई बार हमले की घटना भी सामने आ चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी सब को देखते हुए केंद्र ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.

Also Read : Suvendu Adhikari : ऐसा क्या हुआ कि केंद्र को बढ़ानी पड़ गई शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा

2021 में शुभेंदु अधिकारी ने थामा था भाजपा का दामन

बता दें कि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शुभेंदु ममता सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया था.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola