ePaper

इडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में कोलकाता से शेयर ब्रोकर को किया गिरफ्तार

Updated at : 08 Dec 2024 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
इडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में कोलकाता से शेयर ब्रोकर को किया गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में धनशोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने कोलकाता के एक शेयर ब्रोकर गौरव केडिया को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में धनशोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने कोलकाता के एक शेयर ब्रोकर गौरव केडिया को गिरफ्तार किया है. केडिया पर घोटाले के आरोपी नितिन टिबरेवाल और अन्य के ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिये ‘व्हाइट मनी’ में बदलने का गंभीर आरोप है. इडी अधिकारी गौरव केडिया को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ के रायपुर ले गये हैं. जांच एजेंसी की ओर से केडिया को शनिवार को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया. अदालत ने केडिया को पांच दिनों की इडी हिरासत में भेज दिया. केडिया की गिरफ्तारी के साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने करीब 387.99 करोड़ रुपये की नयी संपत्ति कुर्क की है. इस बात की जानकारी इडी ने शनिवार को दी है. इडी के मुताबिक, मामले में छत्तीसगढ़ के कई उच्चपदस्थ नेताओं और नौकरशाहों के संलिप्त होने का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नये सिरे से कुर्क की गयी संपत्तियों में चल संपत्तियां शामिल हैं. इन चल संपत्तियों में मॉरीशस स्थित कंपनी तानो इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज फंड द्वारा एफपीआइ और एफडीआइ के माध्यम से दुबई स्थित ‘हवाला ऑपरेटर’ हरि शंकर टिबरेवाल से संबंधित निवेश और छत्तीसगढ़, मुंबई तथा मध्य प्रदेश में कई सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइटों के प्रवर्तकों, पैनल ऑपरेटर और प्रवर्तकों के सहयोगियों के नाम पर संपत्तियां हैं. इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए पांच दिसंबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया था, जिसका कुल मूल्य 387.99 करोड़ रुपये है. इस मामले में एजेंसी टिबरेवाल की जांच कर रही है. मामले में अब तक 2,295.61 करोड़ रुपये की संपत्ति या तो फ्रीज, कुर्क या जब्त की जा चुकी है. 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इडी ने चार आरोप पत्र दायर किये हैं. एजेंसी ने पूर्व में आरोप लगाया था कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग (एमओबी) गेमिंग और बेटिंग ऐप की जांच में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आयी है. ऐप के दो मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं. इडी के अनुसार, एमओबी ऐप एक व्यापक सिंडिकेट है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नये उपयोगकर्ताओं को नामांकित करने, उपयोगकर्ता की आइडी बनाने और बेनामी बैंक खातों के जाल के माध्यम से धन शोधन करने में सक्षम बनाने के लिए ऑनलाइन मंच की व्यवस्था करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola