बंगाल चुनाव 2026: हावड़ा में बोले भोजपुरी सिंगर और सांसद मनोज तिवारी- बायोमेट्रिक से खत्म होगा फर्जी मतदान

Manoj Tiwari Howrah Visit West Bengal Election 2026
Manoj Tiwari Howrah Visit: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हावड़ा में चुनाव आयोग की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक से फर्जी वोटिंग रुकेगी और SIR प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए लोगों को सजग रहना होगा.
Manoj Tiwari Howrah Visit| हावड़ा, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच भोजपुरी सिंगर, दिल्ली के सांसद और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली का जोरदार समर्थन किया. हावड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) दुनिया के सबसे सुव्यवस्थित संस्थानों में एक है. इसके कामकाज को विश्व के कई देश अपना रहे हैं. वोटर लिस्ट से नाम कटने के मुद्दे पर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए नागरिकों को भी थोड़ा सजग रहने की जरूरत है.
बायोमेट्रिक से रुकेगी फर्जी वोटिंग : मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली की वकालत की. उन्होंने कहा कि जिस तरह दफ्तरों में उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक का इस्तेमाल होता है, उसी तरह चुनाव में भी इसके उपयोग से फर्जी मतदान पर रोक लगायी जा सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस फर्जी वोटिंग पर राजनीति कर रही है.
SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट पर बड़ी बात
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के कारण नाम कटने की शिकायतों पर मनोज तिवारी ने सख्त, लेकिन व्यवहारिक बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम सूची से हटता है, तो उसे दस्तावेज जमा करने के लिए दो से तीन महीने का पर्याप्त समय दिया जाता है. उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह हथियार का लाइसेंस पाने के लिए प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है, उसी तरह सरकार चुनने का अधिकार पाने के लिए वोटर आईडी बनवाना और लिस्ट में नाम चेक करना आवश्यक है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इच्छा मृत्यु की मांग करने वालों को भरोसा रखने की सलाह
वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने वाली खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने लोगों से चुनाव आयोग पर भरोसा रखने को कहा. उन्होंने विश्वास दिलाया कि आयोग किसी का हक नहीं छीनता, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाता है. तिवारी ने जोर देकर कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश में जहां पुनर्मतदान (री-पोलिंग) की नौबत बहुत कम आती हो, वहां की चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना गलत है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट
बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










