दो दिवसीय दौरे पर कल महानगर आयेंगे शाह
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 24 Sep 2025 12:15 AM
बताया गया है कि श्री शाह गुरुवार रात आठ बजे बीएसएफ के विशेष विमान से मुंबई से कोलकाता के लिए रवाना होंगे और रात 11 बजे दमदम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रात्रि विश्राम के लिए एक पांच सितारा होटल में जायेंगे.
कोलकाता के तीन पूजा पंडालों का करेंगे उद्घाटन कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता आ रहे हैं. अपने इस दौरे के समय श्री शाह महानगर में तीन दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे. प्रदेश भाजपा की ओर से मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महानगर दौरे पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है. बताया गया है कि श्री शाह गुरुवार रात आठ बजे बीएसएफ के विशेष विमान से मुंबई से कोलकाता के लिए रवाना होंगे और रात 11 बजे दमदम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रात्रि विश्राम के लिए एक पांच सितारा होटल में जायेंगे. इसके बाद शुक्रवार सुबह 11:20 बजे, वह सेवक संघ पूजा का उद्घाटन करने के लिए दक्षिण कोलकाता के लेक एवेन्यू जायेंगे. गौरतलब है कि सेवक संघ पूजा पंडाल कालीघाट के पास है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास भी है. सेवक संघ पूजा के उद्घाटन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर (नीबूतला पार्क) में पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे, जिसके मुख्य आयोजक भाजपा पार्षद सजल घोष हैं. वह 2023 में भी इस पूजा का उद्घाटन करने आये थे. संतोष मित्रा स्क्वायर में इस बार पूजा का थीम ऑपरेशन सिंदूर है. इसके बाद श्री शाह शुक्रवार दोपहर के समय राजारहाट स्थित होटल लौट आयेंगे. दोपहर के भोजन और आराम के बाद, वह अपराह्न 3:05 बजे ””पश्चिम बंगाल संस्कृति मंच”” (प्रदेश भाजपा की पहल) द्वारा सॉल्टलेक ईजेडसीसी में आयोजित दुर्गापूजा का उद्घाटन करने जायेंगे. ईजेडसीसी कार्यक्रम के बाद श्री शाह सीधे कोलकाता एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से बीएसएफ के विशेष विमान से अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










