ePaper

बांग्ला निर्देशक को अंधेरे में रखकर पूरी फिल्म ओटीटी को बेचने का आरोप, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

Updated at : 23 May 2025 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्ला निर्देशक को अंधेरे में रखकर पूरी फिल्म ओटीटी को बेचने का आरोप, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

एक बांग्ला फिल्म के निर्माता और निर्देशक को अंधेरे में रखकर पूरी फिल्म मुंबई में एक ओटीटी कंपनी को बेच देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कोलकाता. एक बांग्ला फिल्म के निर्माता और निर्देशक को अंधेरे में रखकर पूरी फिल्म मुंबई में एक ओटीटी कंपनी को बेच देने का मामला सामने आया है. फिल्म के निर्देशक और निर्माता का आरोप है कि एक राष्ट्रीय स्तर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ने उस बंगाली फिल्म को खरीदा है. कथित तौर पर एक संगीत कंपनी के प्रमुख ने गाने के अधिकार खरीदने के नाम पर पूरी फिल्म को मुंबई स्थित एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दिया. परिणामस्वरूप, कोलकाता स्थित कंपनी और मुंबई स्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 1.5 करोड़ रुपये कमा लिये और निर्देशक और निर्माता को अंधेरे में रखा गया. पीड़ित का दावा है कि लोगों से इसके बारे में सुनने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी. ओटीटी प्लेटफॉर्म से संपर्क करने पर भी कोई समाधान नहीं निकला. अंत में परेशान होकर निर्देशक और निर्माता अनामिका आदित्य और अर्चना आदित्य की जोड़ी ने लालबाजार में कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है. इस बारे में चारों आरोपियों को नोटिस भेजकर लालबाजार में उनका बयान लेने के लिए बुलाया जायेगा. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola