ePaper

सरकारी अस्पतालों की रात्रि सुरक्षा में तैनात हुए सेवानिवृत्त अधिकारी

Updated at : 28 Sep 2024 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों की रात्रि सुरक्षा में तैनात हुए सेवानिवृत्त अधिकारी

छह मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में रात्रि सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारियों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लगाया गया पैनिक बटन

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर की घटना के बाद सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसके मद्देजनर कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में शहर के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी थी, जिसमें सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई. इसके बाद कुल छह मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में रात्रि सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारियों को तैनात किया गया है. इसमें असिस्टेंट कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी शामिल हैं. ये अधिकारी कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज कोलकाता, एसएसकेएम, एनआरएस मेडिकल कॉलेज, गार्डेनरीच स्टेट जनरल अस्पताल और एमआर बांगुर में तैनात होंगे. एक-एक सुरक्षा अधिकारी रात की ड्यूटी में तैनात रहेंगे. साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पैनिक बटन लगाया गया है. इस बटन के दबाते ही कंट्रोल रूम को सीधा संदेश जायेगा. वहां सीआइएसएफ जवान भी मौजूद होंगे. तुरंत मदद को पहुंच जायेंगे. पुलिस का कहना है कि कई मरीज के परिजनों को रात में अस्पताल में ही रुकना पड़ता है. किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज के परिजन भी रात्रि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola