R G Kar Doctor Death : सुखेंदु शेखर रॉय आज देंगे धरना कहा, 'मेरी भी है एक बेटी'

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

R G Kar Doctor Death : सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, आज मैं शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक धरने पर बैठूंगा, ताकि घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज करा सकूं और उन महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर सकूं, जो आज रात सड़कों पर उतरेंगी.

विज्ञापन

R G Kar Doctor Death : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित दुष्कर्म एवं हत्या की घटना की बुधवार को निंदा की. सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि वह घटना के विरोध में महिलाओं की ओर से बुधवार मध्य रात्रि को किए जाने वाले प्रदर्शन से एकजुटता दिखाने के लिए धरना देंगे. सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, आज मैं शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक धरने पर बैठूंगा, ताकि घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज करा सकूं और उन महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर सकूं, जो आज रात सड़कों पर उतरेंगी. अपनी उम्र के कारण मैं आधी रात को प्रदर्शन में उनके साथ शामिल नहीं हो पाऊंगा. लेकिन मैं उनके प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करता हूं.

मेरी भी है एक बेटी व पोती : सुखेंदु शेखर रॉय

’बीती रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में टीएमसी सांसद ने कहा था कि वह प्रदर्शन में शामिल होंगे, क्योंकि उनकी खुद की भी एक बेटी और एक पोती है. रॉय ने लिखा था, कल मैं प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, क्योंकि लाखों बंगाली परिवारों की तरह मेरी भी एक बेटी और छोटी पोती है. हमें इस घटना के खिलाफ साथ खड़े होना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ क्रूरता बहुत हो चुकी. आइए हम सब मिलकर इसका विरोध करें. चाहे कुछ भी हो जाए़. उन्होंने कहा, कृपया मेरे भविष्य के बारे में चिंता न करें. मेरी रगों में एक स्वतंत्रता सेनानी का खून बहता है. मुझे कोई चिंता नहीं है.कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था. जूनियर चिकित्सकों के व्यापक आंदोलन के कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं.

आरजी कर मामले में शुभेंदु अधिकारी ने की सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola