दो जगहों की मतदाता सूची में तृणमूल नेता का नाम, भाजपा ने साधा निशाना
Updated at : 04 Mar 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन

'बाहरी' वोटरों को पकड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में अभियान छेड़ दिया है. पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नेताओं को इलाके में घूम-घूमकर वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाने का आदेश दिया है. निर्देश के बाद नेता-मंत्री सड़कों पर उतर आये हैं. वे लगभग हर दिन घर-घर जा रहे हैं. इस बीच, खुद उनकी ही पार्टी की नेता के दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम मिला है.
विज्ञापन
कल्याणी.
””बाहरी”” वोटरों को पकड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में अभियान छेड़ दिया है. पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नेताओं को इलाके में घूम-घूमकर वोटर लिस्ट से फर्जी नाम हटाने का आदेश दिया है. निर्देश के बाद नेता-मंत्री सड़कों पर उतर आये हैं. वे लगभग हर दिन घर-घर जा रहे हैं. इस बीच, खुद उनकी ही पार्टी की नेता के दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम मिला है. हालांकि, नेता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. घटना नदिया जिले की है. तृणमूल नेता शेफाली खातून का नाम नकाशीपाड़ा की मतदाता सूची में भी है और कालीगंज विधानसभा की सूची में भी. दोनों वोटर लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं. शेफाली खातून न सिर्फ तृणमूल नेता के तौर पर जानी जाती हैं, बल्कि वह कालीगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष भी हैं. सवाल यह है कि आखिर दो विधानसभाओं की मतदाता सूची में उनका नाम कैसे आया? मालूम हो कि तृणमूल नेता का ससुराल नकाशीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पलितबेघिया ग्राम पंचायत में है. बाद में वह कालीगंज के देवग्राम चली गयीं. वहां भी उन्होंने वोटर कार्ड बनवाया.हालांकि, इस घटना पर विपक्ष ने हमला बोला है. भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि हकीकत में तृणमूल कांग्रेस ही फर्जी वोटर बनाती है. कोई प्रशासक इतना गैरजिम्मेदार कैसे हो सकता है.
शेफाली बोलीं, सोशल मीडिया से मिली जानकारी : इधर शेफाली खातून ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि उनके नाम दो-दो जगहों की वोटर लिस्ट में है. उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर सूची जारी होने के बाद ही उन्हें पता चला. उन्होंने कहा कि मैंने वोटर कार्ड बदल लिया है. मैंने नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग कार्यालय में आवेदन किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




