रेल लाइनों के किनारे जमे कचरे के ढेर बने मुसीबत
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 20 Feb 2026 1:44 AM
बाली हाल्ट स्टेशन पर बुधवार मध्यरात्रि 12.30 बजे एक दुकान में आग लगने की घटना के कारण परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ.
कचरे में लगी आग से हाई-टेंशन तारों और सेंसिटिव सिग्नलिंग इक्विपमेंट को होता है गंभीर खतरा
रेलवे की अपील : लाइनों को ना बनायें कूड़ेदान
श्रीकांत शर्मा, कोलकाताबाली हाल्ट स्टेशन पर बुधवार मध्यरात्रि 12.30 बजे एक दुकान में आग लगने की घटना के कारण परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ. सियालदह मंडल के रेलवे स्टेशनों और रेल लाइनों के किनारे बने ऐसी अवैध दुकानों में पहले भी अग्निकांड की घटनाओं हो चुकी है. ऐसी घटनाएं जहां जान-माल के लिए गंभीर खतरा हैं वहीं लाइन किनारे स्थित सेंसिटिव हाई-टेंशन और सिग्नलिंग इक्विपमेंट के लिए भी गंभीर खतरा हैं. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्क सर्कश, न्यू अलीपुर, टीटागढ़ एरिया में लाइन किनारे सबसे ज्यादा गंदगी फैली हुई है. ऐसी ही स्थिति सर्कुलर रेलवे लाइनों देखा जा सकता है.कई बार लाइन किनारे या रेलवे स्टेशनों पर लगी आग से निकलने वाली तेज गर्मी और धुएं से हाई-टेंशन (ओएचई) तारों और सेंसिटिव सिग्नलिंग इक्विपमेंट में भी आग लग जाती है वह वह रौद्र रूप ले लेती है. ऐसी घटनाओं से अक्सर पूरे सेक्शन की बिजली गुल हो जाती है, केबल डैमेज हो जाते हैं, और ट्रेनों के आने-जाने में बड़ी रुकावट आती है, जिससे प्रॉपर्टी का नुकसान होता है और इंसानी जान को खतरा होता है, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों का बिना रुके आना-जाना मंडल की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं.
उक्त खतरों को देखते हुए रेलवे ने सियालदह मंडल ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वह रेल लाइन किनारे या फिर स्टेशन के आस-पास एरिया को कूड़ेदान ना बनाएं.रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कई बार स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोग या यात्री भी प्लास्टिक, सूखे पत्ते के साथ ज्वलनशील वस्तुओं को फेंक देते हैं. रेल लाइन है तो ट्रेनों में सफर करने वाले बेपरवाह यात्री कई बार जलती सिगरेट भी लाइन किनारे फेंक देते हैं और यह जलती सिगरेट लाइन किनारे पड़े कूड़ों में आग लगने का कारण बन जाती है. रेलवे ने लोगों से आग्रह किया कि सिगरेट के टुकड़े ट्रैक पर या उसके पास न फेंकें, क्योंकि ये चीजें तेजी से जल सकती हैं और बेकाबू आग का कारण बन सकती हैं.रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक और लाइन के किनारे लगातार कचरा फेंकते रहने से कचरे का ढेर लग जाता है. ऐसी स्थिति हावड़ा मंडल के साथ सियालदह मंडल के कई स्टेशनों की है. खासकर सबर्बन लाइन के स्टेशनों पर यह स्थिति है. कई बार वहां से गुजरते कई बेपरवाह यात्री सिगरेट या अन्य ज्वलनशील पदार्थ फेंक देते हैं, जिससे कूड़े के ढेर में आग लग जाती है.
कूड़ा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना : डीआरएम
सियालदह मंडल के डीआरएम राजीव सक्सेना ने कहा कि ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. रेलवे के साथ यात्रियों की भी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि रेलवे को किसी प्रकार से नुकसान ना हो. रेलवे ट्रैक के पास कचरा फेंकना गंभीर खतरा बना सकता है. एक छोटी सी लापरवाही जनता की सुरक्षा और रेल ऑपरेशन के लिए खतरा बन जाती है. वे हर नागरिक से इन सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील करते हैं. अब लाइन किनारे कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भी जुर्माना लगाया जायेगा. हालांकि जुर्माने की राशि को लेकर विचार किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










