नदी के किनारे बालू जमने से लोग परेशान

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 22 Sep 2025 2:14 AM

विज्ञापन

भाटा के समय नदी का जलस्तर काफी नीचे उतर जाता है, जिससे लोगों को कीचड़ से होते हुए दूसरी ओर पहुंचना पड़ता है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन की विद्यासरी नदी की एक शाखा है हाना नदी. इस नदी के किनारे बालू जमने से स्थानीय लोगों के साथ ही यहां से होकर यातायात करने वाले दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गोसाबा के शंभुनगर से राधानगर और उत्तर 24 परगना के दाउदपुर जाने वालों को हर दिन नाव से नदी पार करना पड़ता है. भाटा के समय नदी का जलस्तर काफी नीचे उतर जाता है, जिससे लोगों को कीचड़ से होते हुए दूसरी ओर पहुंचना पड़ता है. प्रतिदिन स्कूल के छात्र-छात्राओं और कामकाजी लोगों को इस संकट से गुजरना पड़ता है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते सात-आठ वर्षों से यह समस्या और गंभीर हुई है. कई बार पार करते समय दुर्घटनाएं भी हुई हैं. गोसाबा के बीडीओ ने कहा कि प्रशासन ने समस्या का संज्ञान लिया है. हाना नदी में लंबी जेट्टी और आसपास के नदी बांध की मरम्मत को मंजूरी दी गयी है. अनुमानित लागत करीब एक करोड़ रुपये है. धनराशि उपलब्ध होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola