''एक देश, एक चुनाव'' पर जनमत तैयार करने में जुटे भाजपा नेता

Published at :23 Feb 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
''एक देश, एक चुनाव'' पर जनमत तैयार करने में जुटे भाजपा नेता

अभियान. भाजपा के पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने भवानीपुर में की बैठक

विज्ञापन

अभियान. भाजपा के पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने भवानीपुर में की बैठक कोलकाता. एक देश, एक चुनाव को लेकर जनमत तैयार करने के लिए भाजपा ने अपना अभियान शुरू कर दिया है. भाजपा के पर्यवेक्षक सुनील बंसल ने इसे लेकर बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा है कि जिन पंचायतों व वार्डों में भाजपा का जनप्रतिनिधि है, वहां टीम तैयार कर एक देश, एक चुनाव को लेकर प्रचार शुरू करना होगा. कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद हावड़ा में इसे लेकर एक कार्यक्रम कर चुके हैं. रविवार को भवानीपुर में इस मुद्दे पर ही एक सम्मेलन का आयोजन सुनील बंसल के नेतृत्व में हुआ. यह कार्यक्रम सीधे भाजपा के नाम पर नहीं कर, अन्य संगठनों के नाम पर किया जा रहा है. एक देश एक चुनाव कितना अहम है, यह वोटरों को समझाने के लिए ही किया जा रहा है. भाजपा नेता का मानना है कि इसे लेकर भी जन-आंदोलन की जरूरत है. सोमवार को सिलीगुड़ी में आयोजित बैठक में सुनील बंसल शामिल होंगे. अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा कोई कसर नहीं रखना चाहती है. सिलीगुड़ी में बजट टॉक कार्यक्रम में बंसल हिस्सा लेंगे. इस दौरान पार्टी नेताओं के साथ भी वह बैठक करेंगे. वहीं, दार्जिलिंग जिला तृणमूल के नेता वेदब्रत दत्त ने कहा कि बंसल के आने से कोई लाभ नहीं होगा. भाजपा लोगों से कट गयी है. वहीं, भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सरकार बदलेगी. इसकी तैयारी में ही वे लोग जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola