दो जगह से गणना फॉर्म भरने पर पहली बार कारण बताओ नोटिस

Updated:
विज्ञापन
दो जगह से गणना फॉर्म भरने पर पहली बार कारण बताओ नोटिस

चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग स्थानों से गणना फॉर्म भरने के एक मामले में पहली बार किसी मतदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग स्थानों से गणना फॉर्म भरने के एक मामले में पहली बार किसी मतदाता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आयोग के अनुसार संबंधित मतदाता से इस मामले में लिखित जवाब मांगा गया है. आरोप है कि उक्त वोटर ने दो विधानसभा क्षेत्रों से गणना फॉर्म जमा किये हैं. इनमें एक फॉर्म उत्तर 24 परगना के अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र से भरा गया है, जबकि दूसरा उत्तर कोलकाता के श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से जमा किया गया. बताया जा रहा है कि एक फॉर्म पर मतदाता का स्वयं का हस्ताक्षर है, जबकि दूसरे फॉर्म पर किसी अन्य व्यक्ति के हस्ताक्षर पाये गये हैं. चुनाव आयोग ने नोटिस में स्पष्ट रूप से पूछा है कि क्या संबंधित मतदाता ने जान-बूझकर दो स्थानों से फॉर्म भरे हैं.

साथ ही यह भी सवाल किया गया है कि क्या परिवार के किसी सदस्य ने उनकी ओर से फॉर्म पर हस्ताक्षर किया था. आयोग ने कहा है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि जान-बूझकर दो गणना फॉर्म भरे गये हैं, तो संबंधित मतदाता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola