अवैध पक्षी कारोबार का भंडाफोड़, 15 पहाड़ी तोते बरामद

Updated:
विज्ञापन
अवैध पक्षी कारोबार का भंडाफोड़, 15 पहाड़ी तोते बरामद

उलबेड़िया में अवैध रूप से पक्षियों की बिक्री के खिलाफ चलाये गये अभियान में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 15 तोतों को बरामद किया है.

विज्ञापन

पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी 14 दिन की हिरासत में

संवाददाता, हावड़ा

उलबेड़िया में अवैध रूप से पक्षियों की बिक्री के खिलाफ चलाये गये अभियान में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 15 तोतों को बरामद किया है. इन तोतों को पहाड़ी तोता भी कहा जाता है. बरामद पक्षियों को श्यामपुर के गाबेड़िया स्थित चिड़ियाघर में रखा गया है.

जानकारी के अनुसार, पक्षी प्रेमियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उलबेड़िया के बाजारों में तोता, चंदना, मैना समेत विभिन्न पक्षियों की खुलेआम खरीद-बिक्री हो रही है. उल्लेखनीय है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत इन पक्षियों को पकड़ना, रखना और बेचना दंडनीय अपराध है.

सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी अनूप गायेन के घर पहुंचकर छापा मारा. तलाशी के दौरान उसके घर से 15 तोते बरामद किये गये. मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन पक्षियों को पंजाब, झारखंड और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों से लाकर बेचता था.

डीएफओ सुजीत कुमार दास ने कहा कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola