मछली-मांस बिक्री को लेकर बयान पर तृणमूल-भाजपा आमने-सामने

Updated:
विज्ञापन

चुंचुड़ा में एक वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. आरोप है कि भाजपा के स्थानीय नेता सप्तर्षि बंद्योपाध्याय ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो मछली-मांस की बिक्री बंद कर दी जायेगी.

विज्ञापन

चुंचुड़ा में वायरल वीडियो पर सियासत तेज

प्रतिनिधि, हुगली

चुंचुड़ा में एक वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. आरोप है कि भाजपा के स्थानीय नेता सप्तर्षि बंद्योपाध्याय ने कहा कि यदि बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो मछली-मांस की बिक्री बंद कर दी जायेगी. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

बताया जा रहा है कि हाल ही में बिहार की एनडीए सरकार द्वारा खुले स्थानों पर मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने के संदर्भ में यह बयान सामने आया. नयी व्यवस्था के तहत केवल लाइसेंसधारी विक्रेता ही ढंके हुए स्थान पर मांस बेच सकेंगे.

इस मुद्दे पर चुंचुड़ा के तृणमूल विधायक असित मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बंगाल मछली-भात खाने वाला समाज है और यहां इस तरह की बात स्वीकार नहीं की जायेगी. उन्होंने दावा किया कि वीडियो में स्पष्ट रूप से बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर मछली-मांस बंद करने की बात कही गयी है और जनता इसका जवाब देगी.

दूसरी ओर सप्तर्षि बंद्योपाध्याय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. उनका कहना है कि उन्होंने मछली-मांस बंद करने की बात नहीं कही, बल्कि स्वच्छ और स्वास्थ्यकर स्थानों पर बिक्री सुनिश्चित करने की बात रखी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता बिहार की अधिसूचना की गलत व्याख्या कर लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं. मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बहस जारी है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola