जूनियर डॉक्टरों का लालबाजार घेराव आज बुधवार को घर की लाइटें बंद कर मानव बंधन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 2:30 AM
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों का लालबाजार (कोलकाता पुलिस मुख्यालय) अभियान होगा.
कोलकाता में छह जगहों पर अभया क्लिनिक में जूनियर डॉक्टरों ने किया मरीजों का इलाज
संवाददाता, कोलकाताआरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों का लालबाजार (कोलकाता पुलिस मुख्यालय) अभियान होगा. इसी तरह, पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग में पश्चिम बंग जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने चार सितंबर, बुधवार को घर की लाइटें बंद कर मोमबत्ती जला कर मानव बंधन का आह्वान किया है. शनिवार के बाद रविवार को भी जूनियर डॉक्टरों ने अभया क्लिनिक में मरीजों की चिकित्सा की. कोलकाता में छह स्थानों पर अभया क्लिनिक खोले गये हैं. घटना को लेकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को निलंबित करने व पुलिस आयुक्त को पद से हटाने की मांग भी जूनियर डॉक्टर कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग भी उठा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर दो बजे कॉलेज स्क्वायर से जुलूस निकाल कर जूनियर डॉक्टर लालबाजार जायेंगे.बुधवार को रात नौ से 10 बजे घर की लाइटें बंद कर मोमबत्ती जला कर मानव बंधन करेंगे. न्याय की मांग पर सभी से बुधवार को रात नौ से 10 बजे तक लाइट बंद रखने का अनुरोध जूनियर डॉक्टरों ने किया है. इस बीच, एस्प्लानेड क्राॅसिंग पर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने अभया क्लिनिक में मरीजों की जांच की. इसी तरह रानूछाया मंच में एसएसकेएम के जूनियर डॉक्टर, नेशनल मेडिकल कॉलेज के दो नंबर गेट व नीलरतन सरकार अस्पताल के एक नंबर गेट पर भी जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया. आठ-बी बस स्टैंड पर केपीसी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर व बेहला फ्रेंड्स क्लब में इएसआइ अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया. यह सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










