ePaper

Kolkata Metro : विश्वकर्मा पूजा के दिन चलेंगी कम मेट्रो, ये है वजह

Updated at : 16 Sep 2024 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Metro : विश्वकर्मा पूजा के दिन चलेंगी कम मेट्रो, ये है वजह

Kolkata Metro : आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे दमदम और कवि सुभाष से रवाना होगी. दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक आखिरी मेट्रो रात 9:30 बजे उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

Kolkata Metro : विश्वकर्मा पूजा के दिन मेट्रो रेलवे कम ट्रेनों का परिचालन करेगा. रोजाना 288 की जगह 262 मेट्रो चलेंगी. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6.50 बजे पहली मेट्रो दमदम और कवि सुभाष से रवाना होगी. महानायक उत्तम कुमार से दमदम तक मेट्रो सुबह 6.55 बजे रवाना होगी. इस शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे दमदम और कवि सुभाष से होगी रवाना

आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे दमदम और कवि सुभाष से रवाना होगी. दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक आखिरी मेट्रो रात 9:30 बजे उपलब्ध होगी. सिर्फ ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष) पर कम मेट्रो चलेगी. पर्पल लाइन (जोका-तारातला), ग्रीन लाइन (एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान) और ऑरेंज लाइन (सियालदह-सेक्टर फाइव) में अन्य दिनों की तरह मेट्रो चलेंगी.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों को फिर आया ममता बनर्जी का बुलावा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola