Kolkata Doctor Murder : कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को सीबीआई ने किया तलब

CBI Raid In Bihar (सांकेतिक)
Kolkata Doctor Murder : सीबीआई सूत्रों का कहना है कि टाला थाने के ओसी से पूछताछ के बाद कुछ नये सवाल सामने आये हैं, जिसका जवाब जानने के लिए इन चारों पुलिस अधिकारियों को तलब किया गया है.
मुख्य बातें
- जांच में हुई लापरवाही को लेकर कई सवालों का जवाब जानने के लिए तलब करने का फैसला
- किसके कहने पर हुई इस तरह की लापरवाही, क्या ओसी ने दिया था कोई निर्देश, इसका जवाब जानना चाहेगी सीबीआई
कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना कोलकाता पुलिस ने जांच की थी. इस घटना की जांच में कई सबूत नष्ट करने और जांच में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगा था. अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के ओसी अभिजीत मंडल को इसी आरोप में सीबीआइ ने गिरफ्तार किया है. सीबीआइ अधिकारी उनसे आमने-सामने पूछताछ कर इस मामले की जांच से जुड़े कई सवालों का जवाब जानने की कोशिश कर रहे हैं.
जांच से जुड़े दो सब इंस्पेक्टर भी शामिल
सीबीआई ने पहले दावा किया था कि घटना के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है. अब इस आशंका के बीच अब कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को तलब किया है. सीबीआइ सूत्रों का दावा है कि इन चारों में दो सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं. वे दोनों ही दुष्कर्म व हत्या मामले की जांच से जुड़े थे. चारों पुलिस अधिकारियों को इसी सप्ताह में सीबीआइ दफ्तर में आने को कहा गया है.
Also read : Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे जूनियर डाॅक्टर, रखी ये मांग
साजिश में कुछ और लोग भी हो सकते हैं शामिल
अधिकारियों का मानना है कि इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं. इसलिए इन चारों पुलिस अधिकारियों को तलब किया गया है. सीबीआई सूत्रों का कहना है कि टाला थाने के ओसी से पूछताछ के बाद कुछ नये सवाल सामने आये हैं, जिसका जवाब जानने के लिए इन चारों पुलिस अधिकारियों को तलब किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




