ePaper

Kolkata Doctor Murder Case : हांगकांग में जेल की हवा खा चुके हैं संदीप घोष

Updated at : 10 Sep 2024 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case : हांगकांग में जेल की हवा खा चुके हैं संदीप घोष

Kolkata Doctor Murder Case : आरोप है कि उनका दौरा आधिकारिक नहीं था. इस कारण संदीप पर सख्ती भी बरती गयी, लेकिन बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder Case : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है. फिलहाल वह सीबीआई की हिरासत में हैं. मामले की जांच में नयी-नयी जानकारियां सामने आ रही हैं. पता चला है कि कुछ साल पहले हांगकांग के एक हॉस्पिटल में एक नर्सिंग छात्र के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में वहां की पुलिस ने संदीप घोष को गिरफ्तार किया था.

एक नर्सिंग छात्र से अश्लील हरकत के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि मई 2017 में संदीप मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग के मुख्य चिकित्सक थे. उसी दौरान मेडिकल संबधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हांगकांग के कॉव्लून गये थे. आरोप है कि उनका दौरा आधिकारिक नहीं था. इस कारण संदीप पर सख्ती भी बरती गयी, लेकिन बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया.

Also read : Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी ने क्यों सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया,भाजपा का सवाल

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि हांगकांग में गिरफ्तारी के बाद संदीप ने वहां की अदालत में अपनी सफाई में कहा था कि कंधे की समस्या ठीक करने के लिए वह उक्त नर्सिंग छात्र को तरीके बता रहे थे. इस दौरान अनजाने में छात्र की पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर उनका हाथ चला गया. इससे छात्र गलतफहमी का शिकार हो गया. उनका इरादा वैसा नहीं था. हालांकि, बाद में मामले को सुलझा लिया गया था और संदीप को किसी तरह हांगकांग से कोलकाता लाया गया था.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मुझे किया जा रहा है बदनाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola