ePaper

Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी ने क्यों सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया,भाजपा का सवाल

Updated at : 09 Sep 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी ने क्यों सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया,भाजपा का सवाल

Kolkata Doctor Murder : भाजपा ने कहा है कि इसके बाद अब ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. पार्टी ने ममता बनर्जी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य वारदात पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरे प्रश्न उठाये हैं. अदालत ने कहा है कि इस मामले की जांच में गंभीर लापरवाही हुई है. अदालत ने इस मामले की जांच से जुड़ी एजेंसियों को पर्याप्त जानकारी न दिये जाने को लेकर भी कठोर टिप्पणी की है.

भाजपा ने उठाये सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने जांच एजेंसी को केवल 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है, जबकि मामले की पूरी जांच के लिए जांच एजेंसी को पूरी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी. इस मामले में पुलिस कमिश्नर की भूमिका पूरी तरह संदेह के घेरे में है. ऐसे में उन्हें तत्काल उनके पद से हटाया जाना चाहिए.

Mamata Banerjee : दुर्गापूजा अनुदान को लेकर सख्त हुई ममता बनर्जी कहा, पैसा हम दूसरे समितियों को देंगे

भाजपा ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

अदालत की टिप्पणी के संदर्भ में भाजपा नेता ने कहा है कि अदालत की तल्ख प्रतिक्रिया से यह बात साफ हो गई है कि राज्य सरकार की ओर से इस मामले की लीपापोती करने की पूरी कोशिश की गई है. भाजपा ने कहा है कि इसके बाद अब ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. पार्टी ने ममता बनर्जी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है.

Also Read : Kolkata Doctor Case : अब सवालों के घेरे में संदीप घोष की 10 बजे वाली थ्योरी

ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर के कॉल डिटेल की होनी चाहिए जांच

भाजपा ने आशंका जतायी है कि जिस दिन डॉक्टर के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी, उस दिन इस मामले की लीपापोती के लिए साजिशें रची गयी थीं. पार्टी की मांग है कि घटना की रात से लेकर अगले 24 घंटे तक ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के बीच क्या बातचीत हुई है, यह सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और पुलिस कमिश्नर के कॉल डिटेल की जांच की जानी चाहिए.

Also Read : पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया ममता बनर्जी को झटका, अपराजिता बिल लटकाया, लेकिन क्यों?

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola