मैरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर से पहले जगदल जूट मिल बंद, 5000 श्रमिक हुए बेरोजगार, परिजनों के चेहरे उदास

नया साल से पहले जगदल जूट मिल पर लग गया ताला.
Jute Mill Closed in Bengal: श्रमिक जब काम पर गये, तो देखा कि गेट पर ताला लगा है. उन्होंने गेट पर ही नाराजगी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया. क्रिसमस और नये साल के आगमन से पहले इस तरह जूट मिल बंद होने से श्रमिकों की चिंता बढ़ गयी है. मिल बंद होने से श्रमिकों के रोष को देखते हुए किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए पहले से ही पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों को वहां तैनात किया गया था.
Table of Contents
Jute Mill Closed in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक जूट मिल पर ताला लग गया है. उत्तर 24 परगना जिले के जगदल स्थित जगदल जूट मिल को बंद कर दिया गया है. इस जूट मिल को जगदल जूट एंड इंडस्ट्रीज (जेजेआई) लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. सोमवार को इस जूट मिल के गेट पर ताला लग गया और इसके साथ ही लगभग 5,000 श्रमिक बेरोजगार हो गये.
कच्चा माल की कमी बताकर चस्पा किया सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस
पाट (कच्चा जूट) की कमी बताकर मिल प्रबंधन ने सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस चस्पा कर दिया. सोमवार को श्रमिक जब काम पर गये, तो देखा कि गेट पर ताला लगा है. उन्होंने गेट पर ही नाराजगी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया. क्रिसमस और नये साल के आगमन से पहले इस तरह जूट मिल बंद होने से श्रमिकों की चिंता बढ़ गयी है. मिल बंद होने से श्रमिकों के रोष को देखते हुए किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए पहले से ही पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों को वहां तैनात किया गया था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jute Mill Closed in Bengal: मजदूरों के चेहरे पर मायूसी, परिजनों की बढ़ी चिंता
जूट मिल बंद होने की वजह से एक ओर मजदूरों में रोष था, तो दूसरी ओर इस बात की चिंता भी उन्हें सता रही थी कि अपने बीवी-बच्चों से क्या कहेंगे. उनके साथ क्रिसमस का त्योहार और नये साल का जश्न कैसे मनायेंगे. मकर संक्रांति कैसे मनेगी. बच्चों के स्कूल की फीस कहां से लायेंगे. जूट मिल के बंद होने की सूचना मिलने पर आसपास के श्रमिकों के परिजन भी वहां पहुंचे. उनके चेहरे भी उदास थे. उनकी चिंता उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी.
इसे भी पढ़ें
जूट भंडारण की सीमा सीमित होने से उद्योग की मुश्किलें बढ़ीं
श्रमिक असंतोष के कारण टीटागढ़ की लूमटेक्स जूट मिल फिर हुई बंद
जूट की खुदरा कीमत में रिकॉर्ड वृद्धि 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंची
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




