स्वास्थ्य साथी कार्ड है, फिर भी कैंसर पीड़िता को देने पड़ रहे एक्स्ट्रा पैसे

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सदस्य सुजय पंडित को अपनी समस्या बतायी.

विज्ञापन

हुगली. चुंचुड़ा–मगरा ब्लॉक के मगरा ग्राम पंचायत संख्या 2 क्षेत्र की एक कैंसर पीड़िता को स्वास्थ्य साथी कार्ड होने के बावजूद इलाज के लिए अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ रही है. इस मामले को लेकर इलाके में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. पीड़िता सुप्रिया विश्वास ने बताया कि वह पहले काम करके परिवार का भरण-पोषण करती थीं, लेकिन कैंसर से पीड़ित होने के बाद काम करना संभव नहीं हो पा रहा है. उन्होंने पंचायत सदस्य सुजय पंडित को अपनी समस्या बतायी. इसके बाद भाजपा नेता स्वराज घोष उनके घर पहुंचे और सहयोग का आश्वासन दिया. सुप्रिया ने उनके प्रति आभार जताया. उन्होंने बताया कि इलाज के लिए उन्हें न्यू टाउन जाना पड़ता है. चिकित्सकों ने कहा है कि स्वास्थ्य साथी योजना के तहत जो खर्च संभव होगा, वह कवर किया जाएगा, फिर भी अतिरिक्त पैसे देने पड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वराज घोष ने कहा कि कार्ड होने के बावजूद गरीबों से पैसा लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा. वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं जिला परिषद सदस्य मानस मजूमदार ने कहा कि कैंसर पीड़ित महिला को स्वास्थ्य साथी योजना का लाभ मिल रहा है, हालांकि पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने पीड़िता से स्थानीय पंचायत अथवा बीडीओ कार्यालय से संपर्क करने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि आवश्यक सहयोग दिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola