ePaper

इसरो कर रहा अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की तैयारी: नारायणन

Updated at : 23 May 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
इसरो कर रहा अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की तैयारी: नारायणन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को कहा कि संगठन खुद का अंतरिक्ष स्टेशन कक्षा में स्थापित करने के लिए तैयारी कर रहा है

विज्ञापन

कोलकाता. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी नारायणन ने गुरुवार को कहा कि संगठन खुद का अंतरिक्ष स्टेशन कक्षा में स्थापित करने के लिए तैयारी कर रहा है और यह भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष विभाग देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है. वी नारायणन इस विभाग के सचिव भी हैं. उन्होंने यहां राममोहन मिशन के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि उदाहरण के लिए हमारे देश को ही लें. हमारे पास 11,500 किलोमीटर लंबी तटरेखा है और फिर उत्तरी सीमा है. हमें विशाल सीमा की निगरानी करनी होती है और सरकार हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगन से काम कर रही है. वी नारायणन ने कहा कि फिलहाल कक्षा में हमारे 57 उपग्रह हैं, जो मौसम के पूर्वानुमान से लेकर सबसे दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा पहुंचाने तक विभिन्न मुद्दों पर अद्यतन जानकारी और डेटा प्रदान करके जनता की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने पीएसएलवी-सी61 मिशन की हालिया विफलता को इसरो की कामयाबी में एक अपवाद बताया. उन्होंने कहा कि यह झटका किसी भी तरह से इसरो के भविष्य के कार्यक्रमों जैसे गगनयान को प्रभावित नहीं कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola