काकद्वीप दंपती हत्याकांड की जांच करेंगे आइपीएस मुरलीधर शर्मा

Updated at : 25 Feb 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
काकद्वीप दंपती हत्याकांड की जांच करेंगे आइपीएस मुरलीधर शर्मा

दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में 2018 में हुए दंपती हत्याकांड की जांच का जिम्मा अब आइपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा को सौंपा गया है

विज्ञापन

हाइकोर्ट ने चार मार्च तक रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में 2018 में हुए दंपती हत्याकांड की जांच का जिम्मा अब आइपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा को सौंपा गया है. कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने सोमवार को उन्हें इस मामले की जांच कर चार मार्च तक अदालत में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.

गौरतलब है कि पहले इस मामले की जांच आइपीएस दमयंती सेन को सौंपी गयी थी, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए जांच से अलग होने का अनुरोध किया था. हाइकोर्ट ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और अब जांच की जिम्मेदारी आइपीएस मुरलीधर शर्मा को दी गई है.

यह मामला 2018 का है, जब दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में बदमाशों ने एक घर पर हमला कर आग लगा दी थी. इस घटना में एक दंपती की मौत हो गयी थी. कलकत्ता हाइकोर्ट ने इस गंभीर मामले की सुनवाई करते हुए पहले दमयंती सेन और अब मुरलीधर शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola