दमदम : स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के बाद जमकर हंगामा, की तोड़फोड़

Updated at : 05 Mar 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
दमदम : स्कूल में छात्रा से छेड़खानी के बाद जमकर हंगामा, की तोड़फोड़

एक स्कूल में आठवीं की एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

संवाददाता, दमदम

एक स्कूल में आठवीं की एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. स्कूल में तोड़फोड़ भी की. स्कूल गेट पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार, दमदम के बिशरपाड़ा निवासी पीड़िता का आरोप है कि हेडमास्टर ने उसे बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की.

घर जाकर उसने अपने परिजनों को पूरी बात बतायी. इसके बाद छात्रा के परिजनों ने दमदम थाने में शिकायत दर्ज करायी और मंगलवार को स्कूल के सामने अभिभावकों की भीड़ जुट गयी. सबने हेडमास्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल में तोड़फोड़ की. आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. अभिभावकों का आरोप है कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी आरोपी हेडमास्टर ने इस तरह की हरकतें की हैं. बहुत दिनों से बच्चियों के साथ अत्याचार चल रहा है. उधर, दमदम थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola