हाइकोर्ट ने संदीप घोष के परिवार को सुरक्षा देने का दिया निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 2:20 AM
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया.
संवाददाता, कोलकाता
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया. राज्य सरकार ने बुधवार को कोर्ट को बताया कि संदीप के घर के सामने पहले से ही पुलिस तैनात कर दी गयी है.
संदीप घोष ने सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया. उनकी शिकायत थी कि आरजी कर घटना के बाद से सोशल मीडिया पर उनके बारे में काफी गलत जानकारियां फैलायी जा रही हैं. संदीप घोष ने यहां तक कहा कि विभिन्न मीडिया में छप रहीं खबरें सही नहीं हैं.
संदीप घोष ने कोर्ट से कहा कि उन्हें डर है कि ऐसे में घर पर हमला हो सकता है. उनके वकील ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी और बेटे की जान को खतरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










