होटल में युवक की मौत के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

छह घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार
छह घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के घोला थाना क्षेत्र के मुड़ागाछा स्थित एक होटल में बबलू मंडल नामक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका तितली दे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने छह घंटे तक पूछताछ के बाद मंगलवार रात उसे हिरासत में लिया और बुधवार को बैरकपुर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच: घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत में उसकी प्रेमिका की कोई भूमिका है या नहीं. पुलिस इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है.
होटल से फरार हो गयी थी प्रेमिका
बबलू मंडल, जो मोहनपुर के चककाथलिया इलाके का निवासी था, उसका शव रविवार को होटल से बरामद हुआ था. घटना के समय उसकी प्रेमिका तितली दे भी होटल में मौजूद थी, लेकिन युवक की मौत के बाद वह मौके से फरार हो गई थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मंगलवार रात घोला से गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










