ePaper

शादी के सपने दिखा दोस्त ने ही किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 12 Mar 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के सपने दिखा दोस्त ने ही किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी करने का दबाव देने पर युवक ने उससे दोस्ती तोड़ दी, जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सर्वेपार्क महिला थाने की घटना, शिकायत लेकर थाने पहुंची थी पीड़िता कोलकाता. सोशल साइट फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दोस्ती कर उससे नजदीकियां बढ़ाई. इसके बाद शादी करने के सपने दिखाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. शादी करने का दबाव देने पर युवक ने उससे दोस्ती तोड़ दी, जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी का नाम समर चटर्जी बताया गया है. पंचशायर इलाके से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. क्या है मामला ः पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये एक युवक से हुई थी. कुछ ही दिनों में दोनों अच्छे मित्र बन गये. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई. इसके बाद शादी के सपने दिखाकर उसे शहर के विभिन्न जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. उनका रिश्ता इस साल जनवरी तक बरकरार रहा. इसके बाद जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया तो स्थिति और खराब हो गयी. शिकायतकर्ता का दावा है कि जब उसने अपने प्रेमी पर उसके साथ शादी करने का दबाव दिया तो आरोपी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola