पीड़िता के लिए जिस दुकान से खरीदा गया था इन्हेलर, उसका सीसीटीवी फुटेज हुआ जब्त

Updated:
विज्ञापन

कसबा लॉ कॉलेज की घटना की जांच में गैंगरेप पीड़िता ने अपने लिखित बयान में जो भी कहा था, पुलिस को जांच में इससे जुड़ा सबूत हूबहू मिलता जा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. कसबा लॉ कॉलेज की घटना की जांच में गैंगरेप पीड़िता ने अपने लिखित बयान में जो भी कहा था, पुलिस को जांच में इससे जुड़ा सबूत हूबहू मिलता जा रहा है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब मनोजीत उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, उस समय उसे पैनिक अटैक आया था. जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उसके कहने पर मनोजित के दोस्त ने उसके लिए इन्हेलर लाकर उसे दी थी. जिसके बाद उसे राहत मिली थी. इस बयान के बाद पुलिस की टीम कॉलेज के पास उस दवा दुकान में पहुंची, जहां से पीड़िता के लिए इन्हेलर खरीदा गया था. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उस दवा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मनोजीत का वह साथी इन्हेलर खरीदते देखा गया है. इससे मनोजीत के साथी के खिलाफ पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगा है. पुलिस ने उस कैमरे में कैद वीडियो को जब्त कर लिया है. जिससे सुनवाई के दौरान इसे सबूत के तौर पर पेश किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola