ePaper

मृत जूनियर डॉक्टर के पिता ने लगाया नया आरोप

Updated at : 18 Aug 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
मृत जूनियर डॉक्टर के पिता ने लगाया नया आरोप

कहा- सेमिनार हॉल के बजाय दूसरे कमरे में हुई वारदात

विज्ञापन

बैरकपुर. आरजी कर की मृत जूनियर डॉक्टर के माता-पिता बार-बार यह बात दोहरा रहे हैं कि घटना में एक नहीं, कई अपराधी शामिल हैं. अब उन्होंने नया आरोप लगाया है. उन्होंने आशंका जतायी है कि उनकी बेटी की निर्मम हत्या सेमिनार हॉल की जगह किसी दूसरे कमरे में की गयी. ऐसा साक्ष्य मिटने के लिए किया गया होगा. मृतका के पिता ने यह भी संदेह जताया कि इस घटना में उस दिन लंग्स एंड टेस्ट डिपार्टमेंट में मौजूद सभी लोगों का हाथ हो सकता है. यदि विभाग की ओर से लापरवाही नहीं बरती गयी होती, तो यह घटना नहीं होती. मृतका की मां का आरोप है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हैं. ऐसी घटना बिना अंदरूनी संलिप्तता के संभव नहीं है. जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह अकेले ऐसा नहीं कर सकता. फॉरेंसिक विभाग के कई डॉक्टरों ने भी ऐसी आशंका जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola