महाशिवरात्रि पर तारकेश्वर मंदिर में उमड़े भक्त

Published at :26 Feb 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर तारकेश्वर मंदिर में उमड़े भक्त

चार प्रहर की पूजा, पूरी रात खुला रहा मंदिर

विज्ञापन

चार प्रहर की पूजा, पूरी रात खुला रहा मंदिर हुगली. महाशिवरात्रि के अवसर पर तारकेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिर में चार प्रहर की पूजा संपन्न हुई और भगवान तारकनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. सात दिनों तक लगेगा मेला : तारकेश्वर राजबाड़ी में इस अवसर पर सात दिनों तक मेला आयोजित किया जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं. विशेष पूजा के लिए बंद रहा मंदिर शिवरात्रि की तिथि बुधवार सुबह 9:42 मिनट से शुरू हुई जो गुरुवार सुबह 8:39 मिनट तक रहेगी. शाम सात बजे से रात 10 बजे तक विशेष शिवरात्रि पूजा के लिए मंदिर के द्वार बंद किये गये, जिसके बाद रात 10 बजे पुनः भक्तों के लिए मंदिर के द्वार खोल दिये गये. शिवरात्रि पर त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु हुगली. जिले के त्रिवेणी घाट पर इस वर्ष शिवरात्रि और कुंभ स्नान के समापन पर पवित्र स्नान के लिए राज्य के कोने-कोने से लोग आकर यहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी. जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बायो-टॉयलेट की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित किया गया था. भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की भी व्यवस्था की गयी थी. हुगली की जिलाधिकारी मुक्ता आर्य, हुगली ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक कामनाशीष सेन, एसडीओ स्मिता सान्याल और मगरा थाना की पुलिस ने स्थिति पर निगरानी रखी. हाजीनगर : शिवरात्रि पर निकली कलश यात्रा हाजीनगर. उत्तर 24 परगना के हालीशहर थाना अंतर्गत गरीफा पुलिस फांड़ी शिव मंदिर कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी, जो घोषपाड़ा रोड होती हुई, कोना मोड़ स्थित जगन्नाथ घाट तक गयी. कलश यात्रा में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां शामिल थीं. सभी अपने सिर पर कलश रख कर जगन्नाथ घाट पहुंचीं और फिर वहां से गंगा जल भर कर शिव मंदिर पहुंचीं. इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया. इस दौरान गवर्नमेंट क्वार्टर से भी कलश यात्रा निकाली गयी. गरीफा फांड़ी के ओसी समीर मंडल अपनी टीम के साथ कलश यात्रा के साथ चल रहे थे. ओसी समीर मंडल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर कई जगहों से कलश यात्रा निकाली गयी, जिसे पुलिस ने निर्विघ्न संपन्न कराया. इसमें हालीशहर नगरपालिका के सीआईसी जियाउल हक सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola