ePaper

संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकता है सीबीआइ

Updated at : 22 Aug 2024 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकता है सीबीआइ

सीबीआइ के अधिकारी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रहे हैं. घोष का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ के लिए अदालत में आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन

कोलकाता. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के अधिकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ कर सकते हैं. सीबीआइ कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच कर रही है. सीबीआइ के अधिकारी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रहे हैं. घोष का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ के लिए अदालत में आवेदन किया जा सकता है. सीबीआइ के एक अधिकारी ने कहा: केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी घोष के जवाबों की और पुष्टि करना चाहते हैं, क्योंकि ज्यादातर पूछे गये प्रश्नों को लेकर उनके जवाब में विसंगतियां मिल रही हैं. यही वजह है कि उनके ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ कराने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है. पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान व्यक्ति द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिये जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ. इधर, जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना में गिरफ्तार आरोपी संजय राय के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सीबीआइ को अदालत से इजाजत मिल गयी है. हालांकि, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, लेकिन अभी तक आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं हो पाया है. दरअसल, राय के पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सीबीआइ के सामने अब अजीबोगरीब स्थिति आ गयी है. आरोपी राय का केस लेने के लिए कोई वकील तैयार नहीं है. गत मंगलवार को आरोपी के लिए किसी वकील की गैरमौजूदगी के कारण पॉलीग्राफ टेस्ट टालना पड़ा था. केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपी की मानसिक प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट करा चुकी है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. बार-बार एक ही बात दोहरा रहा है कि वारदात की रात वह शराब के नशे में धुत था. उस रात क्या हुआ, कितने बजे कहां गया, क्या किया उसे कुछ भी याद नहीं. आरोपी के मुंह से सच उगलवाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola