देगंगा : घर से मिला व्यक्ति का लहूलुहान शव

परिवारवालों का कहना है कि बबलू रोजाना नशे का आदी था. हर रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी किया करता था.
बारासात. देगंगा थानांतर्गत देगंगा बाजार इलाके में शनिवार सुबह एक घर से एक व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद किया गया. उसकी पहचान बबलू कर्मकार (47) के रूप में हुई है. वह दिहाड़ी मजदूर था. घर में अकेला ही रहता था. वह शादीशुदा था, लेकिन किसी कारणवश उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी. उसकी बुजुर्ग मां भी उसके पास के एक घर में रहती थी. परिवारवालों का कहना है कि बबलू रोजाना नशे का आदी था. हर रात दोस्तों के साथ शराब पार्टी किया करता था. शुक्रवार रात भी वह अपने एक दोस्त के साथ पार्टी किया था. फिर शनिवार सुबह घर से उसका शव मिला. बताया जाता है कि घर का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर लोगों को शक हुआ था. फिर उसकी मां और पड़ोसियों ने बबलू का शव देखा. उसके शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान थे. बिस्तर और मच्छरदानी पर खून के धब्बे थे. पास में ही दो प्लेट भात रखे थे. खबर पाकर मौके पर पहुंची देगंगा थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया. हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या शराब पार्टी में हुए बवाल की वजह से हुई है या कुछ और वजह है, इसकी जांच की जा रही है. देगंगा थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




