आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार, ये है 19 लोगों की पूरी लिस्ट

Updated at : 25 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Candidate List West Bengal Assembly Election 2026

BJP Candidate List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तीसरी लिस्ट बुधवार को जारी की. इस लिस्ट में 19 लोगों के नाम हैं. पार्टी ने पानीहाटी विधानसभा सीट से कोलकाता की ‘अभया’ की मां को अपना उम्मीदवार बनाया है. किस विधानसभा सीट से किसको उम्मीदवार बनाया गया है, पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

BJP Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. इस सूची में 19 उम्मीदवार हैं. इससे पहले भाजपा 2 चरणों में कुल 255 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. अभी भी 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है. इन 19 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद उसके उम्मीदवारों की कुल संख्या 274 हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

भाजपा ने उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बर्बरता की शिकार हुई पीड़िता ‘अभया’ की मां को अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने तीसर लिस्ट में जिन 19 लोगों को टिकट दिया है, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है.

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
कूचबिहार दक्षिणरथींद्र नाथ बोस
राजगंज (अजा)दिनेश सरकार (हाराधन सरकार)
इस्लामपुरचित्रजीत रॉय
हेमताबाद (अजा)हरिपद बर्मन
इंग्लिश बाजारअमलान भादुड़ी
शांतिपुरस्वपन दास
पानीहाटीरत्ना देबनाथ
हावड़ा मध्यविप्लब मंडल
उत्तरपाड़ादीपांजन चक्रवर्ती
सिंगूरडॉ अरूप कुमार दास
चंदननगरदीपांजन कुमार गुहा
चुंचुड़ासुबीर नाग
हरिपालमधुमिता घोष
तमलूकडॉ हरे कृष्ण बेड़ा
मेदिनीपुरडॉ शंकर गुच्छैत
पूर्वस्थली दक्षिणप्राणकृष्ण तपादार
कटवाकृष्णा घोष
सैंथिया (अजा)कृष्णा कांत साहा
नलहाटीअनिल सिंह

23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में होंगे बंगाल चुनाव

पश्चिम बंगाल में इस बार 2 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराये जा रहे हैं. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतगणना एक साथ 4 मई को करायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली

बंगाल चुनाव : भाजपा की पहली सूची में आठ विधायकों का कटा टिकट, कई सीटों पर उम्मीदवार बदले

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर और नंदीग्राम 2 सीट से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी, भाजपा ने किया टिकट का ऐलान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola