बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार

Published by :Mithilesh Jha
Published at :28 Feb 2026 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Elections 2026 BJP Parivartan Yatra

बंगाल चुनाव 2026 से पहले परिवर्तन यात्रा के लिए तैयार भाजपा.

बंगाल चुनाव 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत 100 से अधिक नेता भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. परिवर्तन यात्रा का आगाज अमित शाह करेंगे, तो इसका समापन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. क्या है परिवर्तन यात्रा और कहां-कहां से होगी इसकी शुरुआत, पूरा विवरण यहां पढ़ें.

विज्ञापन

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है. भाजपा कहना है कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी. ‘पलटानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार’ (बदलाव के लिए चाहिए भाजपा सरकार) के नारे के साथ 1 मार्च को एक साथ 5 जगहों पर और 2 मार्च को 4 जगहों पर इस महाभियान की शुरुआत होगी. राज्य के कोने-कोने में भाजपा की जमीनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन नबीन समेत पार्टी के 100 राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे. समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयेंगे.

इन 9 जगहों से निकलेगी परिवर्तन यात्रा

  • सिलीगुड़ी डिवीजन (यात्रा 1) : कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रासमेला मैदान में उद्घाटन समारोह होगा. इसमें एक पब्लिक मीटिंग होगी. यह यात्रा कूचबिहार से अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के मैदानी इलाकों से होते हुए सिलीगुड़ी तक जायेगी.
  • मालदा डिवीजन (यात्रा 2) : उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर कोर्ट मैदान से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी. यहां एक जनसभाका आयोजन होगा. परिवर्तन यात्रा उत्तर दिनाजपुर से दक्षिण दिनाजपुर और मालदा (उत्तर और दक्षिण) तक जायेगी. समापन मालदा दक्षिण में होगा.
  • नवद्वीप डिवीजन (यात्रा 3) : तीसरी यात्रा की शुरुआत नदिया उत्तर के कृष्णनगर दक्षिण से होगी. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा जंगीपुर से होते हुए मुर्शिदाबाद, बहरमपुर, नदिया उत्तर और नदिया दक्षिण तक जायेगी. नदिया दक्षिण में यात्रा का समापन होगा.
  • उत्तर 24 परगना डिवीजन (यात्रा 4) : उत्तर 24 परगना डिवीजन की यात्रा की शुरुआत बसीरहाट के संदेशखाली से होगी. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा बसीरहाट, बनगांव, बैरकपुर और बारासत तक जायेगी. बारासात में यात्रा का समापन होगा.
  • दक्षिण 24 परगना डिवीजन (यात्रा 5) : दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर से परिवर्तन यात्रा का आगाज होगा. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा जॉयनगर से डायमंड हार्बर होते हुए मथुरापुर तक जायेगी. मथुरापुर में यात्रा का समापन होगा.
  • हावड़ा-हुगली डिवीजन (यात्रा 6) : हावड़ा-हुगली डिवीजन की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हावड़ा ग्रामीण क्षेत्र के आमता से होगी. उद्घाटन और जनसभा के बाद हावड़ा ग्रामीण, हावड़ा सदर, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग तक यात्रा जायेगी. आरामबाग में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा.
  • मेदिनीपुर डिवीजन (यात्रा 7) : झारग्राम में उद्घाटन सह पब्लिक मीटिंग का आयोजन होगा. झारग्राम से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा मेदिनीपुर, घाटाल और कांथी होते हुए तमलूक तक जायेगी. इस यात्रा का समापन मयना के हरिदासपुर बाजार में होगा.
  • पुरुलिया डिवीजन (यात्रा 8) : आसनसोल के कुल्टी स्थित पुरांडी मैदान में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा. जनसभा के बाद परिवर्तन यात्रा आसनसोल से पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर तक जायेगी. विष्णुपुर के बरजोड़ा फुटबॉल मैदान में इसका समापन होगा.
  • बर्धमान डिवीजन (यात्रा 9) : बीरभूम जिले के हासन से परिवर्तन यात्रा का उद्घाटन होगा. जनसभा के बाद यहां से यात्रा बीरभूम से बोलपुर, बर्धमान पूर्व और बर्धमान पश्चिम तक जायेगी. बर्धमान में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा.

बंगाल के लोगों की आवाज बनने का आंदोलन

भाजपा के अनुसार, यह केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं है, बल्कि बंगाल में लोकतंत्र की बहाली, इकोलॉजिकल और डेमोग्राफी बैलेंस और प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे करोड़ों लोगों की आवाज बनने का एक आंदोलन है. इस यात्रा के जरिये पार्टी का लक्ष्य ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ (Bikoshito Paschimbanga) की राह तैयार करना है.

1 करोड़ लोगों से जुड़ने का है लक्ष्य

भाजपा ने बताया है कि 5000 किलोमीटर की यात्रा और 1 करोड़ लोगों से संपर्क का लक्ष्य है. इसे अभूतपूर्व संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. बंगाल के सभी 9 संगठनात्मक संभागों में एक साथ यह अभियान चलेगा. लगभग 5000 किलोमीटर के इस सफर में 38 संगठनात्मक जिले और 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्र तक भाजपा पहुंचेगी. भाजपा का लक्ष्य 1 करोड़ नागरिकों से सीधा संपर्क स्थापित करना है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिवर्तन यात्रा में 63 बड़ी रैलियां, 281 स्वागत सभाएं

परिवर्तन यात्रा के तहत 63 बड़ी रैलियां होंगी. प्रत्येक विधानसभा के प्रवेश बिंदु पर 281 स्वागत सभाएं आयोजित की जायेंगी. महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे होंगे. यात्रा के दौरान भाजपा मुख्य रूप से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों, शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार (शिक्षक भर्ती घोटाला) और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों के बारे में जनता को बताया जायेगा.

बंगाल में अवैध घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज

यात्रा के दौरान सीमावर्ती जिलों में अवैध घुसपैठ, चरमपंथी तत्वों के उदय और खतरनाक जनसांख्यिकीय बदलावों के बारे में भी लोगों को बताया जायेगा. ग्रामीण इलाकों में कृषि बुनियादी ढांचे और केंद्रीय योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर रहेगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास और युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता दी जायेगी.

समापन समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ इस परिवर्तन यात्रा का भव्य समापन होगा. इसकी शुरुआत 1 मार्च को सिलीगुड़ी, मालदा, नवद्वीप, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा-हुगली, मेदिनीपुर, पुरुलिया और बर्धमान डिवीजन में एक साथ होगी. इसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे. इसका समापन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.

कार्यक्रमों का विवरण : एक नजर में

अभियान का नामपरिवर्तन यात्रा 2026
मुख्य नारापलटानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार
उद्घाटन चरण (1-2 मार्च, 2026)अभियान की शुरुआत 1 मार्च को 5 ‘उद्घाटन सभाओं’ के साथ होगी. 2 मार्च को 4 अतिरिक्त लॉन्चिंग कार्यक्रम होंगे.
मुख्य अभियान चरण (5-10 मार्च, 2026)होली के संक्षिप्त विराम के बाद, 5 से 10 मार्च तक यात्रा लगातार 6 दिनों तक चलेगी. इसमें प्रतिदिन 9 घंटे का सघन जनसंपर्क होगा.
भव्य समापनकोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल जनसभा के साथ यात्रा का समापन होगा.

बंगाल के सभी 9 संगठनात्मक डिवीजन के कार्यक्रम

  • 38 संगठनात्मक जिलों में 230 से अधिक विधानसभा क्षेत्र को कवर किया जायेगा
  • संपूर्ण यात्रा मार्ग में 63 बड़ी रैलियां और 281 स्वागत सभाएं होंगी
  • समापन समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता

कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल

इस महाभियान में 100 से अधिक प्रमुख केंद्रीय और राज्य स्तर के नेता शामिल होंगे.

  • अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री)
  • जेपी नड्डा (केंद्रीय मंत्री)
  • राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)
  • धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय मंत्री)
  • शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय मंत्री)
  • नितिन नबीन (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष)
  • नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री – समापन रैली को संबोधित करेंगे)

इसे भी पढ़ें

भाजपा और माकपा के बीच तेजी से मजबूत हो रहा गठबंधन : ममता

बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अली हुसैन ने जारी की 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट

बंगाल में किसने फाड़े बीजेपी के झंडे ? गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

Bjp: पश्चिम बंगाल में परचम फहराने की तैयारी में जुटी भाजपा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola