पहले दिन मंदिर, सचिवालय और संघ कार्यालय पहुंचे सम्राट चौधरी, एक साथ दिए कई संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला दिन बहुत व्यस्त रहा. उन्होंने जेपी नड्डा, चिराग पासवान और नीतीश कुमार से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने सचिवालय में बैठक की और मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद भी लिया.
Samrat Choudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही अपने काम करने का अंदाज साफ कर दिया है. पहले ही दिन उनका पूरा कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहा. उन्होंने नेताओं, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार मुलाकात कर यह संकेत दिया कि उनकी कार्यशैली तेज, सक्रिय और संवाद पर आधारित रहने वाली है.
पूरे दिन क्या-क्या किया
दिन की शुरुआत सम्राट चौधरी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वागत से की. वह एयरपोर्ट पहुंचे और वहां उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने पांच देशरत्न मार्ग पहुंचकर चिराग पासवान से मुलाकात की.
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर भी पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी सीधे सचिवालय पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की.
इस बैठक में प्रशासनिक प्राथमिकताओं, लंबित कामों और तेज फैसलों पर चर्चा हुई. उन्होंने साफ कहा कि सरकार जनता से जुड़े कामों में देरी नहीं चाहती और प्रशासन को तेज गति से काम करना होगा.
संगठन को साथ लेकर चलने का दिया संदेश
दोपहर में वह भाजपा प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. यहां संगठन को मजबूत बनाने और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई. इससे साफ है कि सम्राट चौधरी सरकार और संगठन दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं.
अपने सरकारी आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी मुलाकात की. लोगों की समस्याएं सुनीं और सीधे संवाद का संदेश दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नीतीश कुमार से भी की मुलाकात
सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की. इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय पहुंचे और वहां वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की. पहले ही दिन सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता प्रशासनिक तेजी, राजनीतिक समन्वय और जनता से सीधा जुड़ाव होगी.
इसे भी पढ़ें: सत्ता छोड़ी पर सिद्धांत नहीं, जदयू नेता ने नीतीश कुमार के फैसले को बताया ऐतिहासिक
2014 में जीता भरोसा, 2026 में मिला ताज, सम्राट चौधरी कैसे बने नीतीश कुमार के भरोसेमंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




