दुर्गापुर में थाने के सामने भाजपा का प्रदर्शन, तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग

Published by :Ashish Jha
Published at :15 Apr 2026 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापुर में थाने के सामने भाजपा का प्रदर्शन, तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग

प्रदर्शनकारी

Bengal Election: अमित शाह के रोड शो के बाद हुई तृणमूल कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के खिलाफ कोकओवन थाना के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने थाने के समीप लगे बैरिकेट को तोड़ने का प्रयास किया.

विज्ञापन

Bengal Election: अविनाश यादव, दुर्गापुर: दो दिन पहले (सोमवार) दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद शहर के बांकुड़ा मोड़ इलाके में तृणमूल एवं भाजपा के बीच हुए संघर्ष का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी की ओर से पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना को लेकर बुधवार की देर रात बीजेपी की ओर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर से बीजेपी की ओर से कोकओवन थाना समक्ष उग्र प्रदर्शन किया गया. जिससे इलाके में तनाव देखने को मिला.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थाने के सामने उग्र प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान थाने के समीप लगे वेरीकेट को तोड़ने का प्रयास किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी लखन घरूई के नेतृत्व में की गई. लखन घरुई ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस असली हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर बेवजह बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. उन्हें रिहा करना होगा. करीब 1 घंटा उग्र प्रदर्शन से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए काफी संख्या में केंद्रीय बल के जवान एवं पुलिस तैनात किए गए थे.

Also Read: दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola