ePaper

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत, अमित शाह संभालेंगे कमान

Updated at : 04 Jan 2026 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2026‍ BJP Amit Shah WB Politics

बंगाल चुनाव से पहले सक्रिय हो गये हैं गृह मंत्री अमित शाह.

Bengal Chunav 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को विश्वास है कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी जीत निश्चित है. वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को हराने में कामयाब होगी. इसकी वजह अमित शाह की रणनीति को माना जा रहा है. भाजपा के एक नेता ने कहा है कि जमीनी स्तर पर 5 साल में भाजपा ने जो काम किया है, उसका करिश्मा इस बार बंगाल में जरूर दिखेगा. ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बेदखल होगी और भाजपा सत्ता में आयेगी.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जोरदार मुकाबले की उम्मीद है. राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रत्यक्ष नेतृत्व में बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय वॉर रूम तक पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है.

2021 में 3 से 77 सीट का भाजपा ने तय किया सफर

वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूरी उम्मीद थी कि वह चुनाव जीतकर सरकार बनायेगी, लेकिन वह 77 सीटें ही जीत पायी. हालांकि, यह भाजपा की बहुत बड़ी जीत थी, क्योंकि इसके पहले के चुनाव में पार्टी ने सिर्फ 3 सीट पर जीत दर्ज की थी. महज 5 साल में भाजपा ने बंगाल में 3 से 77 सीट का सफर तय किया. पार्टी मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी.

2026 चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर चलाया अभियान

वर्ष 2026 के बंगाल चुनावों में जुटी भाजपा नेताओं को विश्वास है कि वह जमीनी स्तर पर अपने अभियान, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण हुए उथल-पुथल और तृणमूल में अंदरूनी खींचतान से उभरी कमजोरियों का फायदा उठाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को समाप्त करने में सफल होगी.

अमित शाह ने किया था दावा- ममता सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे

अमित शाह ने 30 दिसंबर को राजधानी कोलकाता में दावा किया था कि भाजपा आगामी चुनावों में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करके ममता बनर्जी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी. चुनावी माहौल बनाते हुए अमित शाह ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर हमला बोला. उन्होंने बंगाल में भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठियों के मुद्दे उठाये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Chunav 2026: ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देकर राज्य की जनसांख्यिकी को ‘खतरनाक रूप से बदलने’ का गंभीर आरोप भी लगाया. अमित शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आयी, तो वह एक मजबूत ‘राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रिड’ बनायेगी, जो पश्चिम बंगाल से घुसपैठ को पूरी तरह से समाप्त कर देगी.

पार्टी इस बार बंगाल में जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. हम सफलता पाने के लिए कई रणनीतियों पर काम कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह जमीनी स्तर पर चलाये जा रहे सभी अभियानों और अन्य प्रयासों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं.

भाजपा नेता

हुमायूं कबीर की पार्टी पहुंचायेगी ममता को नुकसान

एक भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी पर दबाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हुमायूं कबीर के नयी पार्टी बनाने के बाद तृणमूल के भीतर दरारें चौड़ी होती जा रही हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई मुलाकात ने भी राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. उधर, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार 5 साल पहले की तुलना में कम से कम एक सीट अधिक जीतेगी.

बंगाल चुनाव 2016 और 2021 के परिणाम

वर्ष 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 294 सदस्यीय सदन में 216 सीट पर जीत दर्ज की थी, जो वर्ष 2016 में हुए बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी को मिली सीटों की तुलना में 5 सीट अधिक थी. भाजपा को वर्ष 2021 के चुनाव में 77 सीट पर जीत मिली थी, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन का खाता भी नहीं खुला था.

इसे भी पढ़ें

आ रहे हैं पीएम मोदी, 17 को मालदा में जनसभा, 18 को बंगाल और असम को देंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

अभिषेक बनर्जी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को कहा ‘वैनिश कुमार’, ‘सांप’ से की भाजपा सांसदों की तुलना

मौसम नूर ने छोड़ी टीएमसी, तो कांग्रेस पर भड़की ममता बनर्जी की पार्टी, जयराम रमेश ने दिया ये जवाब

बंगाल चुनाव 2026 से पहले फिर चर्चा में संदेशखाली, मूसा मोल्ला की तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola