बंगाल में जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे : अमित शाह

Amit Shah in Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 अब अपने अंतिम दौर में है. दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पहले अमित शाह ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. शाह ने स्पष्ट कहा है कि जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे.
जरूरी बातें
Amit Shah in Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने के लिए पार्टी के एक निलंबित नेता को अनुमति देने का आरोप लगाया. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे.
मवेशी तस्करी करने वालों की 3 पीढ़ियों को चेतावनी
एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद मवेशी तस्करी और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों से इतनी सख्ती से निपटा जायेगा कि उनकी अगली तीन पीढ़ियां भी ऐसा करने की नहीं सोचेंगी.
ममता बनर्जी सरकार पर बोला तीखा हमला
ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने शासन, कानून व्यवस्था और रोजगार के मोर्चों पर विफलता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बंगाल को आतंकवाद, दंगों और घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नरेंद्र मोदी की सरकार बनी, तो हुआ राम मंदिर का निर्माण
शाह ने हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में कहा- पिछले 550 वर्षों से, पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने, कांग्रेस ने और ममता दीदी ने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया. 2019 में, जब आपने नरेंद्र मोदी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया, तब जाकर मंदिर का निर्माण हुआ.
ममता ने हुमायूं कबीर को दी मस्जिद बनाने की अनुमति
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन पर निलंबित पार्टी विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद जिले में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद का निर्माण शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें : अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में होगा भाजपा का राज, 152 में 110 सीटें जीतेंगे
दीदी और उनकी पार्टी का सफाया हो जायेगा : शाह
शाह ने कहा कि बृहस्पतिवार (23 अप्रैल) को बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान लगभग 93 प्रतिशत की रिकॉर्ड मतदान तृणमूल सरकार के अंत का संकेत है. मैं आपको बताता हूं कि दीदी और उनकी पार्टी का सफाया हो जायेगा. बंगाल में भाजपा अगली सरकार बनायेगी.
अब ममता दीदी अपने सहयोगी हुमायूं कबीर के साथ बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहती हैं. दीदी, याद रखिए, जब तक बंगाल में एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, हम यहां बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे.
अमित शाह, गृह मंत्री
अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें
- घुसपैठिये गरीबों की नौकरियां और राशन छीन रहे हैं. 5 मई के बाद उनकी पहचान कर उन्हें जेल भेजा जायेगा.
- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद महिलाएं रात के 2 बजे भी बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगी.
- भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल के सभी बंद उद्योगों को फिर से खोला जायेगा. रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे.
Amit Shah in Bengal: जेल में बीतेगी मवेशी तस्करी करने वालों की जिंदगी
उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो मवेशी तस्करी और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्हें पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें PHOTOS
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को चेतावनी
गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें बख्श दिया जायेगा. 5 मई के बाद उन सभी को जेल में डाल दिया जायेगा.
हिंगलगंज में अमित शाह के बड़े वादे
- बंगाल में सरकार बदलने के बाद ‘कट मनी’ का चलन समाप्त हो जायेगा.
- भाजपा सत्ता में आने पर राज्य के गरीबों को 5 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा देगी.
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया.
ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला
- क्या सुंदरबन के हिंगलगंज के लोगों को 1,000 करोड़ रुपए मिले, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में चक्रवात अम्फान के बाद पश्चिम बंगाल को भेजी थी? सारा पैसा तृणमूल कांग्रेस के गुंडों और गिरोहों ने हड़प लिये. भाजपा के सत्ता में आने के बाद हम उनसे एक-एक पैसा वसूल कर जनता को लौटा देंगे.
- सत्ता में आने के बाद भाजपा संदेशखाली की माताओं और बहनों को प्रताड़ित करने वालों की फाइलें खोलेगी और उन्हें जेल में डालेगी.
- तृणमूल के गुंडे 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान घर के अंदर ही रहें. अगर वे बाहर निकले, तो 5 मई के बाद उन्हें उल्टा लटका दिया जायेगा.
- तृणमूल कांग्रेस विकास के वादे पूरे करने में विफल रही और भ्रष्टाचार में लिप्त है.
- ममता दीदी के भ्रष्ट नेताओं ने 26,000 युवाओं को रोजगार देने के नाम पर 200 करोड़ रुपए हड़प लिये. हम उनसे यह पैसा जब्त करके जनता को देंगे.
- बंगाल चुनाव 2026 बंगाल को आतंकवाद, दंगों और घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




