अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लागू करेंगे UCC

Amit Shah BJP Sankalp Patra West Bengal: अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. मुख्यमंत्री चेहरे से लेकर UCC और खान-पान की संस्कृति तक, हर बड़े मुद्दे पर शाह ने टीएमसी को घेरा. जानें बंगाल के लिए भाजपा का क्या है मेगा प्लान.
Amit Shah BJP Sankalp Patra West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में भारतीय जनता पार्टी ने अपना सबसे बड़ा ‘ट्रंप कार्ड’ खेल दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए साफ कर दिया कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री कोई ‘बाहरी’ नहीं, ‘बंगाल का बेटा’ ही होगा. इसके साथ ही उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने के लिए सत्ता संभालने के महज 6 महीने के भीतर राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐतिहासिक वादा किया है.
वंशवाद पर अमित शाह का कड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही लंबी अटकलों पर विराम लगाते हुए अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा- भाजपा कोई वंशवादी पार्टी नहीं है, जहां बुआ के बाद भतीजा ही कुर्सी संभालेगा. मैं बंगाल की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हमारा मुख्यमंत्री इसी मिट्टी का लाल और बंगाल का निवासी होगा.
UCC और तुष्टीकरण : अमित शाह के संबोधन के मुख्य बिंदु
- संविधान की सिफारिश : UCC भाजपा का नहीं, बल्कि संविधान सभा का विचार है, जिसे तुष्टीकरण के कारण दशकों तक दबाकर रखा गया.
- एक देश, एक कानून : बंगाल में अब हर नागरिक के लिए एक ही कानून होगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या एक व्यक्ति को चार पत्नियां रखने की छूट देना तुष्टीकरण नहीं है?
- हुमायूं कबीर पर रुख साफ : अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा और हुमायूं कबीर दो अलग ध्रुव हैं. भाजपा किसी भी कीमत पर अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेगी और ऐसे लोगों के साथ जाने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खान-पान की संस्कृति पर अफवाहों का खंडन
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की ओर से फैलाये जा रहे उस डर को भी शाह ने खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि भाजपा सत्ता में आयी, तो लोगों के खान-पान पर पाबंदी लगायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा- भाजपा बंगाल की महान संस्कृति और खान-पान में कोई दखल नहीं देगी. मछली और अंडे के सेवन पर कोई रोक नहीं लगेगी. यह सिर्फ टीएमसी द्वारा फैलाया गया कोरा भ्रम है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 के लिए अमित शाह का एक्शन प्लान, खड़गपुर में दिलीप घोष के लिए रोड शो, बांकुड़ा में मेगा रैली
ममता बनर्जी पर Video पॉलिटिक्स करने का आरोप
टीएमसी की ओर से जारी कुछ वीडियो के संदर्भ में अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक विमर्श गढ़ने में माहिर हैं. वे अपनी क्षमता से ऐसे कई वीडियो बनवा सकती हैं. उन्होंने जनता से ऐसी ‘वीडियो पॉलिटिक्स’ से सावधान रहने की अपील की.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: परिवर्तन यात्रा के लिए कोलकाता आ रहे हैं अमित शाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




