किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

घटना के विरोध में भाजपा ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन
घटना के विरोध में भाजपा ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन बैरकपुर.उत्तर 24 परगना जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बैरकपुर जाफरपुर स्कूल मोहल्ले में ट्यूशन जा रही आठवीं कक्षा की छात्रा को जबरन उठाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है. आरोपी युवक का नाम शुभ मजूमदार बताया गया है. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना शनिवार रात की है. इस घटना को लेकर भाजपा ने बुधवार को मोहनपुर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा की राज्य महासचिव और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने किया. विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की फाल्गुनी पात्रा, बैरकपुर जिला अध्यक्ष मनोज बनर्जी, भाजपा नेता कौस्तुभ बागची, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप बनर्जी समेत अन्य उपस्थित थे. विधायक अग्निमित्रा पॉल ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं. राज्य में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने आरोपी युवक को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










