राजस्थान में 1.49 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी बेहला से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान में 1.49 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी बेहला से गिरफ्तार

राजस्थान में ऑनलाइन फ्रॉड केस में राजस्थान पुलिस की एक टीम ने महानगर के बेहला इलाके से राजेश सिंह और कुशाल तमांग नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

एक नामी क्लिनिक की फेक वेबसाइट बनाकर ठगी करने का आरोप

कोलकाता. राजस्थान में ऑनलाइन फ्रॉड केस में राजस्थान पुलिस की एक टीम ने महानगर के बेहला इलाके से राजेश सिंह और कुशाल तमांग नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया. आरोप है कि राजेश सिंह और कुशाल तमांग ने एक फेक वेबसाइट खोली और राजस्थान के एक जाने-माने क्लिनिक का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 1.49 लाख रुपये ठग लिये. शिकायत करनेवाले ने इलाज के लिए राजस्थान के एक प्रतिष्ठित क्लिनिक से कॉन्टैक्ट किया. इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पीड़ित को उस क्लिनिक का कर्मचारी बताकर इलाज के पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करने पर एक ओटीपी मिला. उसके बाद, देखा गया कि शिकायत करने वाले के बैंक अकाउंट से 1.49 लाख रुपये निकाल लिये गये. इसकी जांच में आरोपियों के कोलकाता के बेहला इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली. जिसके बाद राजस्थान पुलिस की एक टीम ने कोलकाता के बेहला इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर राजस्थान ले जाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola